Janata Curfew In UP Live Updates: यूपी में 16 जिले होंगे लॉकडाउन, सीएम योगी ने किया एलान
{"_id":"5e76cab98ebc3e77505a41f4","slug":"janta-curfew-today-live-updates-uttar-pradesh-news-in-hindi-coronavirus-covid-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Janata Curfew In UP Live Updates: यूपी में 16 जिले होंगे लॉकडाउन, सीएम योगी ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 23 Mar 2020 12:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:30 AM IST
खास बातें
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी है। सीएम योगी ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ समेत बनारस, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़, पीलीभीत और मुरादाबाद जिले 25 मार्च, 2020 तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:29 AM, 23-Mar-2020
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों-कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रुकुमकेश ने स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को बिना अनुमति और बिना रिलीवर के मुख्यालय न छोडऩे के निर्देश जारी किए हैं। सभी को फोन पर भी रहने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को जारी दिशा निर्देशों में सभी चिकित्साकर्मियों को संक्रमण को रोकने के संबंध में जागरूक करने, दवा, उपकरणों के उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।05:29 PM, 22-Mar-2020
यूपी में 16 जिले लॉकडाउन
सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के 16 जिलों को लॉकडाउन किया जा रहा है। उन्होंने अपने मीडिया संबोधन में जानकारी दी कि यूपी रोडवेज की बसें न तो यूपी से बाहर जाएंगी और न ही दूसरे राज्यों की बसे इन जिलों में आ पाएंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह लॉकडाउन 25 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान जरूरत का सामान जैसे अनाज, दूध, सब्जी व दवा की सभी सेवाएं खुली रहेंगी।इन जिलों को किया गया लॉकडाउन-
लखनऊ, बनारस , गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद और पीलीभीत।
विज्ञापन
05:05 PM, 22-Mar-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार आज रविवार 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। इस बीच ठीक 5 बजे उत्तर प्रदेश के लोगों ने कोरोना सेनानियों का सम्मान में ताली-थाली और शंखनाद किया गया।
03:45 PM, 22-Mar-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आज जनता कर्फ्यू में हिस्सा ले रहा है। वहीं गोरखपुर, सहारनपुर, बागपत समेत कई अन्य जिलों में जनता कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। यह अब रविवार सुबह सात बजे से अगले दिन सोमवार को सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा।
वहीं सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अमर उजाला को बताया कि जनता कर्फ्यू जो 22 मार्च को प्रातः 7बजे से रात्रि 9 बजे तक था, उसकी समय अवधि बढ़ाकर 23 मार्च को प्रातः 6 बजे तक कर दी गई है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील है कि जनता कर्फ्यू को शत प्रतिशत सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
बागपत में भी जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने जनता कर्फ्यू की अवधि कल सुबह (23 मार्च 2020) सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ाए जाने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू के लिए सभी सहयोग करें और कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। सावधानियों के प्रति एक दूसरे को जागरूक करें। सभी जनपद वासी सतर्क रहें और सावधान रहें।
03:40 PM, 22-Mar-2020
कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी सहित 24 की रिपोर्ट निगेटिव
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके अलावा जिन 51 लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से 24 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जो कि राहत भरी खबर है। जबकि बाकी की रिपोर्ट रात आठ बजे आएगी।बता दें कि लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ व कानपुर में कई पार्टियां की थीं और कई लोगों के सीधे संपर्क में आई थीं। जिसमें कई बड़े नेता व अफसर शामिल हुए थे। ये सभी लोग कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सकते में आ गए थे।कनिका की पार्टी में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व उनके सांसद बेटे दुष्यंत भी शामिल हुए थे। उन्होंने भी अपनी जांच करवाई और उन्हें भी कोरोना निगेटिव पाया गया।
03:12 PM, 22-Mar-2020
महराजगंज जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बेड ही नहीं, डॉक्टर की कुर्सी भी खाली
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए लोग घरों से नहीं निकले। आलम यह रहा कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगा बेड भी खाली रहा, वहीं डॉक्टर की कुर्सी भी खाली रही। पास में बैठा एक कर्मी ड्यूटी पर तैनात मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:11 PM, 22-Mar-2020
सारा दिन बार्डर पर सन्नाटा
इस बार्डर से कर्फ्यू के दौरान नेपाल से आवागमन ठप रहा। सारा दिन बार्डर पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर केवल बार्डर से तेल के टैंकर ही नेपाल भेजे गए। उधर बनगवां बाजार भी कर्फ्यू के चलते पूर्ण रूप से बंद रहा।02:53 PM, 22-Mar-2020
जनता कर्फ्यू को लेकर भारत नेपाल-सीमा गौरीफंटा बार्डर पूर्ण से बंद
वहीं, जनता कर्फ्यू को लेकर भारत नेपाल-सीमा गौरीफंटा बार्डर पूर्ण से बंद रहा। कर्फ्यू के दौरान बार्डर पर आवागवन बंद रहा, लेकिन तेल के टैंकर नेपाल गए। रविवार को जनता कर्फ्यू पर भारत-नेपाल गौरीफंटा बार्डर सुबह 7 बजे से बंद हो गया।01:54 PM, 22-Mar-2020
रेलवे का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें निरस्त
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस फैलने से रोकने और बचाव के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। मालगाड़ियों का संचालन जारी रहेगा। जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उनका रिफंड 21 जून तक काउंटरों से लिया जा सकता है। जो ट्रेनें चल रही हैं और उनकी यात्रा पूरी नहीं हुई है वह अपने स्टॉपेज पर जाकर रुक जायेंगी। इन ट्रेनों की 31 मार्च के बाद ही वापसी होगी।01:29 PM, 22-Mar-2020