{"_id":"5a55c3114f1c1bd2178b5f88","slug":"janrath-buses-fare-go-down-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनरथ बसों का सफर हुआ सस्ता, किराए में 3 से 8 फीसदी तक कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरथ बसों का सफर हुआ सस्ता, किराए में 3 से 8 फीसदी तक कटौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने जनरथ बसों के सफर को सस्ता कर दिया है। निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में जनरथ के किराए में तीन से आठ फीसदी तक की कटौती की है। घटे हुए किराए का लाभ यात्रियों को 30 जनवरी से मिलने की उम्मदी है।
वहीं अब यात्री बस दुर्घटना में जख्मी होने पर 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के हकदार होंगे। प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि निदेशक मंडल ने टू बाई थ्री जनरथ का 3 से 4 और टू बाई टू जनरथ का 7 से 8 फीसदी तक किराया कम करने को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि अब साधारण बस, जनरथ बस, एसी शताब्दी, वॉल्वो, स्कैनिया एवं अनुबंधित बस की दुर्घटना में यात्री के घायल होने पर यात्रियों को चिकित्सीय प्रतिपूर्ति के रूप में अधिकतम 2.50 लाख रुपये की सहायता ‘यात्री राहत योजना के तहत इलाज हेतु उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
यह लाभ उन यात्रियों को नहीं मिलेगा जो चार्टड बुकिंग बस सेवा व नगरीय बस में यात्रा कर रहे हों। एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, एवं राजस्थान में डीजल वाहन के प्रतिबंधित होने के कारण परिवहन निगम इन प्रदेशों में सीएनजी बसों का संचालन करेगा। इसके लिए 250 नई सीएनजी बसों को खरीदने को मंजूरी दी गई है।

बनेंगे 11 बस अड्डे
लखनऊ से जनरथ का किराया
टू बाई टू जनरथ टू बाई थ्री जनरथ
कहां तक वर्तमान कटौती वर्तमान कटौती
आगरा 708 53 583 20
गोरखपुर 555 45 452 13
दिल्ली 1060 61 874 11
यह फैसले भी
- खटारा बसों को नीलाम करके नई बसें खरीदी जाएंगी
- गेट स्कोर के आधार पर होगी अफसरों की भर्ती
- प्रवर्तन कार्यों के लिए 40 नये वाहन खरीदने की मंजूरी
- गांव मे यात्री निधि से बस शेल्टर बनेंगे
दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली जनरथ का किराया भी 7 से 14 रुपये तक कम हुआ है। वर्तमान मेे टू बाई टू जनरथ का किराया 486 रुपये है जो अब 479 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार टू बाई थ्री का किराया 399 से 385 रुपये होगा। परिवहन निगम तीर्थ सर्किट के तहत 11 बस अड्डों का निर्माण कराएगा।
जिसमें शासन स्तर पर तीन बस अड्डों चित्रकूटधाम, मथुरा और नैमीषारण्य के निर्माण की स्वीकृति और राशि उपलब्ध करा दी गई। जबकि 8 बस अड्डे अयोध्या, फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, विंध्याचल, कुशीनगर, गोला गोकरण नाथ, देवा शरीफ में बनाए जाएंगे, जिनकी राशि शासन से लंबित है।