फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jammu governor met with cm yogi in lucknow

पटना में एक दिन में जितनी हत्याएं, उतनी जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह में: मलिक

Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
jammu governor met with cm yogi in lucknow
जम्मू एंड कश्मीर के राज्यपाल के साथ सीएम योगी

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब हालात सामान्य हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटना में एक दिन में जितनी हत्याएं होती हैं, उतनी जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह में होती हैं। वहां अब आतंकवाद और कत्ल-ओ-गैरत नहीं है। पत्थरबाजी भी बंद हो गई है।

विज्ञापन


मलिक सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर यूपी व जम्मू-कश्मीर और यूपी व हिमाचल प्रदेश के बीच परिवहन समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के साथ ही श्रीनगर है। इसके बारे में जहांगीर ने कहा था कि धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं है, यहीं है। वहां लेह-लद्दाख जैसा शांत क्षेत्र है, जहां चिड़ियों के अलावा किसी की आवाज नहीं सुनाई देती। सिंधु नदी है, खुले मैदान हैं। लेह-लद्दाख का टूरिज्म भी घाटी के बराबर ही है। सर्दियों में वहां का रास्ता बंद हो जाता है। दो-तीन साल में टनल भी बनकर तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्नत के लिए आतंकी के रूप में भर्ती होने की जरूरत नहीं 

मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात अब आप (यूपी) जैसे ही हैं। पत्थरबाजी और आतंकियों की भर्ती बंद हो चुकी है। आतंकवाद को लोगों के मन से खत्म करना है। हमने हुर्रियत समेत सभी राजनीतिक दलों से कहा कि कश्मीर का अपना संविधान और झंडा है। जन्नत के लिए अब आतंकी के रूप में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। उन्हें दो बार जन्नत मिल सकती है। एक तो कश्मीर में रहकर और दूसरा अच्छा मुसलमान बनकर मरने के बाद। उन्होंने कहा, पहले जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी होती थी। अब एनकाउंटर होने से केवल वे ही लोग पत्थरबाजी करते हैं, जिनके गांव में कार्रवाई होती है।  

25 फीसदी बढ़ा जम्मू-कश्मीर का टूरिज्म

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने डल झील पर बिना सुरक्षा 50 मिनट इंटरव्यू दिया। वहां का टूरिज्म 25 फीसदी बढ़ा है। आम आदमी अब पूरी तरह सुरक्षित है। पंचायत और निकाय चुनाव में एक भी हत्या नहीं हुई जबकि पहले उपचुनाव में भी खून-खराबा होता था।  इस साल 86 लाख लोगों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। उम्मीद है अगले साल साल आंकड़ा एक करोड़ पार कर जाएगा।

यूपी में पढ़ते हैं 20 हजार कश्मीरी, तैनात करेंगे लायजन अफसर

मलिक ने कहा कि 20 हजार कश्मीरी छात्र यूपी में पढ़ते हैं, जिनमें 1200 छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ही हैं। जिस शहर में 50 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं, वहां उनकी तकलीफें दूर करने के लिए एक लायजन अफसर तैनात किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के बच्चों ने 10 साल से सिनेमा नहीं देखा था। हम इसकी शुरुआत करा रहे हैं। रियल कश्मीर फुटबॉल टीम ने देश की सबसे मजबूत मोहन बागान की टीम को हराया है। हमारी कोशिश है कि श्रीनगर में आईपीएल मैच हों। एक खिलाड़ी का आईपीएल में चयन हुआ है, उसके स्वागत के लिए 20 हजार लोग जमा हुए। जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा की कमी नहीं है। एक नौजवान ने आईएएस टॉप किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत सभी लोगों को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिया।

संन्यासी राज करता है तो बड़ा हो जाता है राजा का कद

मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। कहा, जब संन्यासी राजा बनता है तो राजा का कद और बड़ा हो जाता है। योगी आदित्यनाथ उनके लिए मुख्यमंत्री से भी ज्यादा हैं।  यूपी में जम्मू-कश्मीर के लोगों को देने व दिखाने के लिए बहुत कुछ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed