{"_id":"6923758256b51085fb08e8ad","slug":"jamboree-cheap-and-pure-food-for-30000-participants-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1485822-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंबूरी : 30 हजार प्रतिभागियों के लिए सस्ता व शुद्ध भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंबूरी : 30 हजार प्रतिभागियों के लिए सस्ता व शुद्ध भोजन
Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में जंबूरी कार्यक्रम के दौरान खाना बनाते कारीगर। -अमर उजाला
लखनऊ। डिफेंस एक्सपो में रविवार से शुरू हुए 19वें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के वार्षिक सम्मेलन जंबूरी में देशभर से आए 30 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के लिए भोजन व जरूरी खाद्य सामग्री की बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है। कम दाम पर ताजा और शुद्ध सामान उपलब्ध कराने के लिए राशन की जिम्मेदारी नैफेड, दूध व डेयरी उत्पाद अमूल, और सब्जियों की आपूर्ति मंडी परिषद को सौंपी गई है। सरकार केवल भोजन व्यवस्था पर ही तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है। वहीं स्थानीय किसानों को फल, सब्जी और राशन की खरीद से एक करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी की उम्मीद है।
जंबूरी में नैफेड का सबसे बड़ा स्टॉल लगाया गया है, जहां आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी समेत सभी खाद्य पदार्थ सब्सिडी वाले दामों पर उपलब्ध हैं। आसपास के किसानों से नैफेड ने रेडी-टू-ईट उत्पाद, मिलेट, शहद आदि की भी खरीद की है। नैफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि किसानों से एमएसपी पर खरीद की जा रही है। तिल और मूंगफली की खरीद एक नवंबर से शुरू हो चुकी है। प्याज का बफर स्टॉक भी सोमवार से बिक्री में लगाया जाएगा। (संवाद)
दूध बाजार से छह रुपये सस्ता
बच्चों और प्रतिभागियों को डेयरी उत्पादों की कमी न हो, इसके लिए अमूल ने 24 घंटे आपूर्ति का इंतजाम किया है। दूध बाजार मूल्य से 6 रुपये प्रति लीटर कम दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जोनल हेड मार्केटिंग नरेंद्र सिन्हा के अनुसार अमूल टीम किचन प्रभारियों से प्रतिदिन संपर्क कर समय से दूध, ब्रेड और मक्खन की सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन
सब्जियों की दो दुकानों से आपूर्ति
मंडी परिषद के नोडल अधिकारी व मंडी सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि मांग के अनुसार ताजी व शुद्ध सब्जियों की आपूर्ति की जा रही है। जंबूरी स्थल पर फल और सब्जियों की दो-दो दुकानें संचालित हैं, जहां से स्थानीय किसानों से खरीदी गई ताजी सब्जियां भेजी जा रही हैं।
ऐसी है भोजन व्यवस्था
कुल 30 हजार बच्चों में से यूपी के 9,000 बच्चों की कैटरिंग की जिम्मेदारी अलग ठेकेदार के पास है। जबकि अन्य 21,000 प्रतिभागियों के लिए उनके टीम कमांडरों को अलग से किचन मुहैया कराया गया है, जहां वे अपने स्वाद के मुताबिक भोजन बना सकें। राशन, सब्जियां और दूध की सप्लाई क्रमशः नैफेड, मंडी परिषद और अमूल कर रहे हैं।
250 रुपये में 10 करोड़ का बीमा कवर
को-ऑर्डिनेटर अदनान ने बताया कि हर प्रतिभागी को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ा है, जिसके साथ ही 650 रुपये की किट और 10 करोड़ रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोजन में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।