फरवरी 2016 तक परेशान करती रहेगी लखनऊ मेट्रो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल निर्माण को लेकर कानपुर रोड पर डायवर्जन और जाम फरवरी तक रहेगा। फरवरी में मेट्रो को लेकर काम केवल यू गर्डर पर होगा। पिलर को लेकर जो भी काम किया जा रहा है,वह खत्म हो जाएगा। ऐसे में नीचे यातायात चलता रहेगा जबकि,ऊपर मेट्रो का काम होगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
एलएमआरसी का डायवर्जन शुरू हुए लगभग एक साल बीत चुका है। काम इस समय जबरदस्त तेजी से चल रहा है। इस वजह से कानपुर रोड पर डायवर्जन हैं। अमौसी एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों के लिए शहीद पथ एकमात्र विकल्प है। मगर सबसे अधिक तकलीफों का सामना उनको करना पड़ रहा है,जिन्हें कानपुर रोड की कॉलोनियों में जाना होता है। खासतौर पर रात के वक्त यहां लंबा जाम रहता है।
हालांकि फरवरी से इसमें कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। एलएमएमआरसी के निदेशक दलजीत सिंह ने बताया कि, फरवरी तक नीचे का काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ गर्डर पर काम होगा। जिससे नीचे का जाम खत्म हो जाएगा। जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हम कम से कम जाम लगे इसकी कोशिश कर रहे हैं। हमारे मार्शल जनता की मदद भी करते हैं मगर पूरी तरह से रास्ता फरवरी में ही खुल सकेगा।
मेट्रो रूट पर नहीं लगेंगी पटरी दुकानें
मेट्रो रूट पर अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम में इस पूरे इलाके में पटरी दुकानें लगाने पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार को निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में मेट्रो रूट को नो-वेंडिंग जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा शहर के महत्वपूर्ण चौराहों और मार्गों को भी नो-वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसमें मुख्य रूप से चारबाग से अशोकमार्ग तक, परिवर्तन चौक, हजरतगंज मार्केट में पटरी दुकानें लगाने पर रोक लगा दी गई है।
शहर में फेरी नीति लागू कराने के लिए बनी टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक नगर निगम मुख्यालय में शाम को हुई। नगर आयुक्त उदयराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां पूरे मेट्रो रूट को नो वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया।
वहीं मुख्य रूप से चारबाग से आलमबाग, चारबाग से हुसैनगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग, हजरतगंज मार्केट, अशोक मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, परिवर्तन चौराहा, हनुमान सेतु, परिवर्तन चौक, आईटी चौराहा से फैजाबाद रोड को पटरी दुकानें से प्रतिबंधित एरिया घोषित किया गया।