फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaat meet mulayam for social harmonay.

मुलायम की चौखट पर पहुंचे हिंसा से त्रस्त लोग

Wed, 10 Sep 2014 11:40 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Sep 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
jaat meet mulayam for social harmonay.

पश्चिमी यूपी में सांप्रदायिक सौहार्द को नजर लग जाने से आहत जाट बिरादरी के नेताओं ने बुधवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलकर सामाजिक सद्भाव के लिए राजनीतिक पहल की गुजारिश की।

विज्ञापन


मुलायम ने उनके सुझाव की सराहना करते हुए कहा, सपा हमेशा किसान-मजदूरों के बारे में सोचती है। जाति-धर्म के नाम पर इनके बीच झगड़े दुखद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जाट और मुसलमानों के बीच दूरी बने रहना प्रदेश और समाज के हित में नहीं है।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के कई जिलों के जाट बिरादरी से जुड़े करीब सौ नेताओं ने मुलायम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पिछले कुछ समय से बने माहौल पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार के स्तर से राजनीतिक पहल की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सांप्रदायिक आधार पर बंटवारा किसी के भी हित में नहीं है। सरकार को निष्पक्ष कार्रवाई के साथ ही ऐसी कोशिशें करनी चाहिए जिससे सामाजिक समरसता कायम रहे। इस प्रयास में सभी जाति-धर्मों का सहयोग लिया जाए।

शिवपाल सिंह की हुई सराहना

jaat meet mulayam for social harmonay.

मुलायम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर संवादहीनता दूर करने के लिए सभी को एक साथ बैठाया जाए। इसके लिए राजनीतिक उद्देश्यों से ऊपर उठकर सार्वजनिक कार्यक्रम किए जाएं। उन्होंने अपनी ओर से ऐसी कोशिश को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुलायम ने कहा, वह हमेशा सामाजिक सद्भाव के पक्षधर रहे हैं। जाति-धर्म के नाम पर लोगों का बंटवारा हमेशा नुकसानदायक होता है। चौधरी चरण सिंह ने हमेशा सभी को साथ लेकर राजनीति की थी।

उन्होंने चौधरी साहब के मार्गदर्शन में यही सीखा है। उन्होंने चरण सिंह को सम्मान दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र किया। कहा, सामाजिक सद्भाव कायम करने के हर प्रयास का सपा और सरकार समर्थन करेगी। साथ ही खुद भी इसके लिए पहल करेगी।

कई नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग करने के लिए लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सराहना की।

ये नेता रहे शामिल

jaat meet mulayam for social harmonay.

मुलायम से मिलने वाले दल में योजना आयोग केपूर्व सलाहकार ओमवीर तोमर, चौधरी मीर सिंह और हरबीर सिंह (बुलंदशहर), लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुधीर पंवार, मथुरा के योगेन्द्र फौजदार, सेवानिवृत्त अधिकारी रणधीर सिंह चाहर (आगरा), मुजफ्फरनगर और शामली से महाराज सिंह लॉक, सुभाष चौधरी, राजबीर सिंह मुंडेट, सीताराम बहावड़ी, राजबीर सिंह थांबेदार, सीताराम मलिक, विकास बालियान, राजेन्द्र सिंह मलिक, संजय सिंह चौधरी, सुरेश, जगदीश चौधरी, अनिल रायल आदि मुख्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed