फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI: Training quality will improve, 272 new instructors will be available

आईटीआई : प्रशिक्षण गुणवत्ता में होगा सुधार, मिलेंगे 272 नए अनुदेशक, इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Tue, 05 May 2026 09:25 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya सतीश संगम, अमर उजाला, लखनऊ
सतीश संगम, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 05 May 2026 09:25 AM IST
सार

प्रदेश के प्रमुख जिलों के आईटीआई संस्थानों में 272 नए अनुदेशकों की तैनाती होने जा रही है। इसका लाभ इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सिविल सहित प्रमुख ट्रेड की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।

विज्ञापन
ITI: Training quality will improve, 272 new instructors will be available
- फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों को मिलने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा। राजधानी सहित प्रदेश के प्रमुख जिलों के आईटीआई संस्थानों में 272 नए अनुदेशकों की तैनाती होने जा रही है। इसका लाभ इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सिविल सहित प्रमुख ट्रेड की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।

विज्ञापन


प्रशिक्षण निदेशालय के अनुसार, प्रदेश के राजकीय आईटीआई संस्थानों में बीते वर्ष 1500 से अधिक नए अनुदेशकों की तैनाती की गई थी। इस वर्ष 500 और नए अनुदेशकों की भर्ती होनी है। इसमें 272 नए अनुदेशकों की तैनाती इसी महीने से शुरू हो रही है। अनुदेशकों के आने से आईटीआई में औद्योगिक मांग के आधार पर विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन


राजधानी में सबसे ज्यादा 41 नए अनुदेशकों की तैनाती
राजधानी के राजकीय आईटीआई में सर्वाधिक 41 नए अनुदेशकों की तैनाती होगी। इसके अलावा गोरखपुर में 33, अयोध्या में 32, कानपुर में 21, बांदा में 18, बरेली में 16, आजमगढ़ में 14, प्रयागराज में 14, मुरादाबाद में 12, सहारनपुर में 11 और झांसी में 10 अनुदेशकों की तैनाती होगी। इसी तरह आगरा, गोंडा और वाराणसी में नौ-नौ, मेरठ में 8, मिर्जापुर में 6, बस्ती में 5 और अलीगढ़ में चार नए अनुदेशक तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बांटेंगे नियुक्तिपत्र
राजकीय आईटीआई में तैनात होने वाले नए अनुदेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मई को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। अनुदेशकों के साथ ही नर्स, चिकित्साधिकारी, प्रोफेसर व रीडर भी शामिल है। विशेष सचिव विजय कुमार ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, छह मई को लोकभवन में प्रस्तावित कार्यक्रम में सभी चयनित शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed