फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI students will get a package of Rs 2.5 lakh for apprentice post

Lucknow News: अप्रेंटिस पद पर आईटीआई के विद्यार्थियों को मिलेगा 2.5 लाख का पैकेज

Mon, 10 Feb 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
ITI students will get a package of Rs 2.5 lakh for apprentice post
लखनऊ। चारबाग राजकीय आईटीआई में गुजरात की एमआरएफ टायर्स और हैदराबाद की स्टैंजा लिविंग कंपनी की तरफ से कैंपस प्लेसमेंट हुआ। कंपनी की तरफ से हुए साक्षात्कार में 150 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। साक्षात्कार और परीक्षा के आधार पर अप्रेंटिस के लिए 45 चयनित अभ्यर्थियों को 2.5 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट शुक्रवार को हुआ था। इसमें सभी कोर्स के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन की खास बात यह रही कि तकनीकी व कंपनी में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए कंपनी की ओर से ही विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई। दोनों कंपनियों में 45 विद्यार्थी शाॅर्टलिस्ट हुए थे। शनिवार को इनमें 25 का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर दे दिया गया, जबकि 20 विद्यार्थियों को इसी सप्ताह ऑफर लेटर दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को वेतन के साथ ही रहने खाने और ट्रासंपोर्ट की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

हर शुक्रवार को लगेंगे रोजगार मेले
प्रधानाचार्य ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की पहल पर संस्थान में हर शुक्रवार को विशेष रोजगार मेले लगाए जाएंगे। रोजगार शुक्रवार के नाम से शुरू होने वाले इस अभियान में प्रदेश भर के आईटीआई पास विद्यार्थियों को नौकरी दी जाएगी। मेले में लखनऊ के अलावा हैदराबाद, गुजरात, राजस्थान, नोएडा, हरियाणा व अन्य राज्यों की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed