फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI first step exam result declared.

UP News: उत्तर प्रदेश आईटीआई प्रवेश के प्रथम चरण का परिणाम घोषित, यहां पर देखें परिणाम

Tue, 13 Aug 2024 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने सत्र 2024-25 और सत्र 2024-26 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रदेश में संचालित राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन
ITI first step exam result declared.
- फोटो : Freepik

विस्तार

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2024-25 (एक वर्षीय) और सत्र 2024-26 (दो वर्षीय) के लिए प्रदेश में संचालित राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रथम चरण के चयन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesed.gov.in/dte पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


10 से 16 अगस्त तक होगा प्रवेश
राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि प्रथम चरण के प्रवेश की तिथि 10 अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके बुलावा पत्र का प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी चयन की सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन


फ्रीज और फ्लोट में से चुनना होगा एक विकल्प
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र की प्रति, सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों की प्रतियों और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश लेना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को फ्रीज (स्थिर) और फ्लोट (विस्थापित) में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा, जिसके आधार पर उन्हें संस्थान में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed