{"_id":"685efcb5e95298900308fe0e","slug":"it-is-not-easy-for-amitabhs-actress-sujata-singh-to-get-electricity-connection-lucknow-news-c-13-knp1050-1267920-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमिताभ की अभिनेत्री सुजाता सिंह को बिजली कनेक्शन मिलना नहीं आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमिताभ की अभिनेत्री सुजाता सिंह को बिजली कनेक्शन मिलना नहीं आसान
विज्ञापन
मुख्य अभियंता को समस्या बतातीं सुजाता सिंह व उनके पति।
लखनऊ। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुलाबो-सिताबो में काम कर चुकीं अभिनेत्री सुजाता सिंह को उनकी दुकान में बिजली कनेक्शन मिलना आसान नहीं है। लेसा को कनेक्शन देने में दो बड़ी अड़चनें आ रही हैं।
यह कारण शुक्रवार को तब पता चला, जब सुजाता सिंह और उनके पति अर्जुन सिंह ने लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल और चौक सर्किल के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार पांडेय से मुलाकात की। मुख्य अभियंता ने बताया कि सुजाता सिंह यहियागंज में जिस जगह पर बिजली कनेक्शन मांग रही हैं, वहां उन्हीं के नाम से 58 हजार रुपये से ज्यादा के बिल की देनदारी है।
दरअसल, सुजाता सिंह का परिवार उस परिसर में निवास कर रहा था। हालांकि, सुजाता सिंह ने बताया कि उनके नाम पर बकाया बिल की उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल, सुजाता सिंह ने बिल को किश्तों में भरने का आश्वासन दिया है। वहीं, दूसरी अड़चन यह है कि परिसर के मालिक सुधाकर बाजपेयी ने अधिशासी अभियंता कार्यालय को पत्र लिखा है कि उनकी अनुमति के बिना सुजाता सिंह को दुकान में कनेक्शन न दिया जाए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री को भेजी रिपोर्ट
नागरिक सुविधा दिवस में सुजाता सिंह ने बिजली कनेक्शन न देने की व्यथा सुनाई थी तो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लेसा से रिपोर्ट तलब की थी। लेसा ने ऊर्जामंत्री को शुक्रवार को रिपोर्ट भेज दी। इसमें इन्हीं दोनों कारणों का उल्लेख किया गया है।
सपा ने ट्वीट, सुजाता ने बताया निंदनीय
सुजाता सिंह को बिजली कनेक्शन न देने को लेकर किया गया ट्वीट समाजवादी पार्टी को भारी पड़ गया है। सुजाता सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह बहुत ही निंदनीय है। भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और शक्ति प्रकोष्ठ की संयोजक होने के साथ ही भाजपा में सुजाता कटारिया के नाम से मेरी पहचान है। सपा ने मेरा सहारा लेकर भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची है।