फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It is necessary to acquire knowledge to know right and wrong

Lucknow News: सही-गलत की जानकारी के लिए इल्म हासिल करना जरूरी

Thu, 18 Dec 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to acquire knowledge to know right and wrong
लखनऊ। हजरत शाह दोस्त मोहम्मद शाह दोसी के तीन दिवसीय उर्स का आगाज बुधवार को हुआ। इसमें उलमा ने कहा कि सही-गलत की जानकारी के लिए इल्म हासिल करना जरूरी है।
विज्ञापन

खदरा टीजी हॉस्टल रोड स्थित हजरत शाह दोसी शाह के उर्स की शुरुआत इशा की नमाज के बाद मीलाद से हुई। मौलाना मुबारक अली मसूदी ने कहा, खुदा का जिक्र करने वाला दुनिया के आराम में नहीं डूबता है। औलिया इकराम की जिंदगी का हर लम्हा खुदा की इबादत व जिक्र में बीतता था। मौलाना मोहम्मद आजम ने कहा, आज लोग अल्लाह के रसूल सल्ल. की शिक्षाओं से दूर होकर दुनिया को जन्नत समझ रहे हैं। यही वजह है कि समाज में बुराइयां फैल रही हैं। इससे पहले महफिल का आगाज कारी वसीम ने कुरान की तिलावत से की। संचालन हाजी कारी तौसीफ ने किया। मौके पर अब्दुल हफीज राजू, मोहम्मद फैसल, मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, पूर्व पार्षद मोहम्मद सगीर खान, खुर्शीद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed