फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT city will offer jobs in 2016

आईटी सिटी परियोजना में 2016 में मिलेंगी बंपर नौकरियां

Sat, 21 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
IT city will offer jobs in 2016

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने आईटी सिटी परियोजना के तहत अक्तूबर 2016 तक कम से कम एक हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य पाप्त करने के लिए आगामी 15 दिन में समय-सारिणी पेश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेंट्रलाइज्ड मेगा कॉल सेंटर परियोजना के तहत पहले एक माह में 100 सीटें तथा अगले एक माह में 250 सीटें यानी कुल 350 सीटों के साथ सेंटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक कर रहे थे। उन्होंने ट्रांस गंगा परियोजना के महत्वपूर्ण कार्यों के टेंडर आमंत्रित होने के बाद कामर्शियल एवं इन्टीट्यूशनल प्लाटों के आवंटन के लिए समय-सारिणी पेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कामों पर खुशी तो कुछ पर नाराजगी

IT city will offer jobs in 2016

साथ ही, सरस्वती हाईटेक सिटी परियोजना के अन्तर्गत आवासीय प्लाटों के आवंटन के लिए विज्ञापन 14 जनवरी 2016 को अवश्य प्रकाशित कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आगरा से लखनऊ प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे परियोजना की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अक्टूबर 2016 तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, लेकिन एचटी लाइन शिफ्टिंग की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

बैठक में प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास महेश गुप्ता, प्रमुख सचिव आईटी आरके तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा नवनीत सहगल एवं प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed