फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   island are developed on gomti river

गोमती नदी के किनारे बनेंगे टापू, वॉटर स्पोर्ट्स के होंगे इंतजाम

Fri, 03 Jul 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 03 Jul 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
island are developed on gomti river

गोमती रिवर फ्रंट डवपलमेंट योजना के तहत गांधी सेतु से ला मार्टीनियर के आगे स्थित रेलवे ब्रिज तक में सिंचाई विभाग दर्जनों टापू बनाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इसके लिए तैयार किए गए शुरुआती ड्राफ्ट में इनका निर्माण कराने का प्रावधान रखा गया है। इनका उपयोग नदी के बीच हरियाली,मनोरंजक स्थल और अन्य निर्माण के लिए होगा। वहीं पूरे क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुख्य इंजीनियर एसएन शर्मा ने बताया कि करीब 2 किलोमीटर के नदी के विस्तार में बड़े स्तर पर खाली इलाका है,जहां तेज बारिश में बहाव का पानी नहीं पहुंचता है। रिवर फ्रंट डवपलमेंट तहत यहां नदी से निकली सिल्ट से ऊंचाई वाले स्थान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर नदी में करीब 15 मीटर की गहराई में बनाई जा रही डायफ्रॉम वॉल पानी की सतह से करीब 5 मीटर ऊपर रहेगी। लेकिन पानी ज्यादा होने पर वह डायफ्रॉम वॉल को पार कर जाएगा।

ऐसे में इस क्षेत्र में ऊंचे स्थान टापू का रूप ले लेंगे। इन्हें स्थायी रूप से टापू के तौर पर बनाए रखने के लिए पक्के चैनल बनाए जाएंगे। एक्सईएन रूप सिंह ने बताया कि यह योजना अभी शुरुआती स्तर कागजों पर तैयार की जा रही है,और जल्द ही इस पर जमीनी काम शुरू किया जाएगा।

वॉटर स्पोर्ट रहेगा प्रमुख आकर्षण

island are developed on gomti river

इन टापूओं के बनने से नदी के किनारों पर वॉटर स्पोर्ट के विभिन्न जरिए नागरिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें मुंबई या गोवा के समुद्र में होने वाले मोटर बोट, सर्फ बोट,पैरासेलिंग,कायाकिंग आदि गतिविधियां लखनऊ में की जा सकेंगी। वहीं नौकायन के मुकाबले भी आयोजित किए जा सकेंगे।

नदी में कम से कम 5 मीटर का स्तर बनाए रखने की तैयार
सिंचाई विभाग जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट गोमती में गोडबोले ब्रिज भी बनाने की तैयारी में है। जिससे इन टापूओं के निकट नदी में जल स्तर ऊंचा रखा जा सकेगा। विभाग को कोशिश है कि कुड़ियाघाट तक नदी का जलस्तर 5 मीटर बनाए रखा जा सके।

नदी किनारे मनोरंजक स्थल होंगे तैयार

नदी के किनारे प्रोमेनेड बनाए जाएंगे जहां वॉक पर जाने,सामाजिक गतिविधियों के आयोजन, आदि की सुविधा होगी। किनारों पर पेड़ों के दर्जनों झुरमुट तैयार किए जाएंगे। इन्हीं के बीच नेचर ट्रैल बनाई जाएंगी जहां जंगल में वॉक करने जैसा अहसास होगा। फाउंटेन शो विकसित किए जाएंगे। वन क्षेत्रों के लिए अलग स्थान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed