{"_id":"6acd55ad28aeda1ea0032844","slug":"isha-agarwal-set-to-bag-a-haul-of-four-medals-lucknow-news-c-13-lko1070-1962796-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईशा अग्रवाल लगाएंगी पदकों का चौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईशा अग्रवाल लगाएंगी पदकों का चौका
विज्ञापन
ईशा अग्रवाल।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू) में पांचवां दीक्षांत समारोह 17 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष पदक पाने वालों में बीए एलएलबी ऑनर्स की ईशा अग्रवाल विशेष उपलब्धि हासिल करेंगी। उन्हें तीन स्वर्ण समेत कुल चार पदक दिए जाएंगे।
अपने पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ईशा को रजत पदक मिलेगा। उन्हें आपराधिक विधि में जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल स्वर्ण पदक, संवैधानिक विधि में स्वर्गीय पद्मावती मोहनलाल जरीवाला स्वर्ण पदक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए वीरेंद्र भाटिया स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 17 विद्यार्थियों को कुल 20 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 11 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। बीए एलएलबी ऑनर्स बैच 2021-26 में तेजस्विनी कौशल को स्वर्ण और निशा वर्मा को कांस्य पदक मिलेगा। एलएलएम बैच 2025-26 में रूपल जायसवाल स्वर्ण, चित्रा सिंह रजत और सौम्या गिरि कांस्य पदक प्राप्त करेंगी। सबसे अधिक उपाधियां बीए एलएलबी ऑनर्स के विद्यार्थियों को दी जाएंगी। वर्ष 2021-26 बैच के 173 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। एलएलएम के 2025-26 बैच के 47 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी।