फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IS terrorist arrested in lucknow

लखनऊ से आईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jan 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
IS terrorist arrested in lucknow

एनआईए और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार को इंदिरानगर के वसंत विहार इलाके से आईएस के संदिग्ध आतंकी मो. अलीम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उससे किसी गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। अलीम वीडियोग्राफी का काम करता है जबकि उसके पिता का इंदिरानगर में सैलून है। एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने अलीम के आईएस से जुड़े होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


अलीम को कुशीनगर में दबोचे गए संदिग्ध आतंकी रिजवान से पूछताछ और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पकड़ा गया है।

खंगाला जा रहा है मोबाइल और ई-मेल

IS terrorist arrested in lucknow

कलीम से पूछताछ में यह भी देखा जा रहा है कि वीडियोग्राफी के धंधे के जरिए वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी जांच एजेंसियों के हत्थे ऐसे संदिग्ध आतंकी लग चुके हैं जो वीडियोग्राफी, साइबर कैफे या मैकेनिक आदि के काम में लगे हुए थे।

कलीम से एजेंसियां यह जानने में लगी है कि वह आईएस से कितने समय से जुड़ा है? उसके कौन-कौन से साथी लखनऊ में हैं? आईएस के लिए क्या काम किया है? उसे किस साजिश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी? उसका मोबाइल नंबर व ई-मेल एकाउंट भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed