फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   is it over for azam khan in samajwadi party.

क्या सपा में आजम की स्टोरी का 'दि एंड'?

Mon, 18 Aug 2014 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
is it over for azam khan in samajwadi party.

पिछले करीब एक महीने से चल रही आजम और मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद की वर्ड वॉर से सपा सरकार की तो छीछालेदर हो ही रही है, आजम भी अपना वजूद खुद मिटाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के चुनाव ने होने से शुरू हुई आजम की रुस्वाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने अलग ही रंग दे डाला और सपा हाईकमान ने उनसे दूरी बनाए रखना ही शायद बेहतर समझा।
विज्ञापन


अब रविवार को सपा सुप्रीमो के भाई और सपा सरकार में कद्दावर मंत्री ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपा आजम से दूरी बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा शिवपाल ने?

is it over for azam khan in samajwadi party.

मौका तो दावते वलीमा का था लेकिन सवाल कसैला पूछ लिया गया, जिससे प्रदेश सरकार में नंबर दो कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की भाव भंगिमाएं एकदम बदल गईं।

शिवपाल ने इशारों-इशारों में जता दिया कि यूपी सरकार आजम खां के ‘अंदाज’ से नहीं चलेगी। सरकार ठीक चल रही है और आगे भी ठीक चलेगी।

आजम के बयान पर बात और बढ़ी तो बोले ‘...जाकर उनसे (आजम खां) ही पूछो।’ इस दौरान शिवपाल असहज होते हुए भी खुद को सहज दिखाने की कोशिश करते रहे। कार्यक्रम में आजम को भी आना था लेकिन वे नहीं आए।

क्या सब ठीक है आजम साहब?

is it over for azam khan in samajwadi party.

गौरतलब है कि पिछले दिनों आजम खां ने पत्रकारों से कहा था कि प्रदेश सरकार ठीक से नहीं चल रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ।

आजम पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। एक नहीं, बार बार आजम ने मुलायम को बुरा-भला कहा और पार्टी के सूत्रों की मानें तो मुलायम को यह बात कतई पसंद नहीं आई।

हालांकि रविवार को रामपुर में उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपने संबंधों को मजबूत बताया।

पर, क्यों नहीं ले रहे कार्यक्रमों में हिस्सा

is it over for azam khan in samajwadi party.

इस पूरे एपिसोड में एक तरफ सपा के कुछ ऐसे नेता आजम को किनारे करने में लगे हुए हैं, जिनकी आजम से कभी नहीं पटी।

बताया जाता है कि इस लॉबी में मुलायम के भाई शिवपाल भी हैं। शायद यही वजह थी कि शिवपाल ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन समारोह में पूर्व सपाई अमर सिंह को मंच पर अपने बगल की सीट पर बैठाला।

हालांकि, आजम भी पार्टी को नाराज करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अपने अड‌़ियल रवैये की वजह से न तो वो मुख्यमंत्री के दो कार्यक्रमों में पहुंचे, न ही जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन समारोह में गए।

इतना ही नहीं, दबे शब्दों में सरकार की आलोचना भी करते रहे। कैबिनेट मीटिंग हुई तो उसमें भी अखिलेश को डेढ़ घंटे इंतजार करवाया। ऐसे में पार्टी उनसे किनारा कर भी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed