फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irrigation department issued alert for water crisis

सिंचाई विभाग ने किया अलर्ट, वरना झेलेंगे गंभीर जल संकट

Fri, 22 Oct 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
irrigation department issued alert for water crisis
शहर की करीब 10 लाख आबादी पानी के लिए कठौता झील पर निर्भर है। चिंताजनक पहलू यह है कि झील में टूटफूट और सिल्ट जमा होने से पानी रिजर्व रखने की इसकी क्षमता घट गई है। वहीं कठौता को पानी देने वाली शारदा सहायक पोषक नहर को सिंचाई विभाग अगले साल करीब 60 दिनों के लिए बंद रखेगा। ऐसे में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। सिंचाई विभाग ने चेतावनी जारी कर जलकल विभाग और एलडीए को वैकल्पिक इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के द्वादश मंडल के अधीक्षण अभियंता कुमार मंगलम ने पत्र भेजकर बताया है कि पोषक नहर की क्षमता बढ़ाने के लिए वर्ष 2022-2023 में नहर से सिल्ट हटाने के अलावा गेटों के अनुरक्षण, लाइनिंग की मरम्मत, पक्के कार्यों को दोबारा कराए जाने की जरूरत है। ऐसे में नहर बंदी वर्तमान में 28 दिन की जगह 45 से 60 दिन की हो सकती है। वहीं इस साल की नहर की सफाई का इन दिनों चालू है। इसके लिए छह नवंबर तक नहर को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग का कहना है कि कठौता झील में भी काफी टूटफूट है। वहीं सिल्ट भी जमा है। ऐसे में झील की संग्रहण क्षमता कम है। ऐसे में जरूरी है कि मौजूदा झील की क्षमता बढ़ाने पर काम हो। ऐसा नहीं होने पर नहर बंदी के दौरान पानी रिजर्व करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे। खुद जलकल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि कठौता झील में अधिकतम 28 दिन का ही पानी रिजर्व रखा जा सकता है। वहीं झील की क्षमता कम होने से यह रिजर्व अवधि 15 से 20 दिन ही रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूपों की क्षमता पहले ही कम
गोमतीनगर और इंदिरानगर में लगे जलकल विभाग के नलकूपों की क्षमता पहले ही भूगर्भ जलस्तर के नीचे जाने की वजह से कम हो गई है। खुद जानकारों का कहना है कि 40 प्रतिशत तक पानी की आपूर्ति इससे कम हुई है।
एलडीए को ही करना होगा इंतजाम
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि 1985 में हुए शासनादेश के मुताबिक कठौता झील में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एलडीए की है। किसी वजह से अगर नहर बंद करनी पड़ती है तो जहां जलकल विभाग को पूर्व सूचना देनी होती है, वहीं एलडीए को पानी रिजर्व करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे। एलडीए सचिव पवन गंगवार का कहना है कि मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह को जरूरी कार्रवाई के लिए कहा गया है।

50 नलकूपों की भी व्यवस्था
जलकल विभाग के महाप्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि कठौता झील से इंदिरानगर और गोमतीनगर एरिया को पानी की आपूर्ति होती है। वैसे तो नहर बंदी के दौरान पूरी तरह कठौता झील पर ही निर्भर नहीं रहते हैं। इन इलाकों में लगे 50 नलकूपों का उपयोग भी पानी की आपूर्ति के लिए किया जाता है। हालांकि, यह हकीकत है कि झील से पूरी होने वाली जरूरत नलकूप से पूरी नहीं हो सकती। जल संकट खड़ा नहीं हो इसके लिए जरूरी इंतजाम पूर्व में ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed