{"_id":"5d68fbcd8ebc3e016b6adef6","slug":"irregularities-in-plantation-in-basti-lead-to-suspension-of-2-range-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में पौधरोपण में अनियमितता पर दो रेंज अफसर व 13 वनकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में पौधरोपण में अनियमितता पर दो रेंज अफसर व 13 वनकर्मी निलंबित
Fri, 30 Aug 2019 04:04 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 30 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले की बस्ती व हरैया रेंज में पौधरोपण में अनियमितता के आरोप में दो रेंज अफसर समेत 13 वनकर्मियों को बृहस्पतिवार रात निलंबित कर दिया गया। वन विभागाध्यक्ष पवन कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ बस्ती कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
बता दें, वर्ष 2017-18 में हरैया रेंज में एनएच 28 के किनारे 33 किमी में पौधे लगाए गए थे। इसमें ब्रिक्स ट्रीगार्ड बनाना प्रस्तावित था। मगर काफी कम संख्या में ट्री गार्ड बनाए गए और घने पेड़ों के नीचे पौधे रोप दिए गए। इतना ही नहीं, पौधों का रखरखाव में सही तरीके से नहीं किया गया।
इसकी शिकायत प्रदेश की लोक लेखा समिति में की गई थी। दो दिन पहले समिति की बैठक में इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई थी। साथ ही विभागाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सभी आरोपी वन कर्मियों को निलंबित किया गया। बस्ती व हरैया के रेंज अफसर विनय कुमार श्रीवास्तव व अमरनाथ यादव, डिप्टी रेंजर श्रीराम और वन दरोगा कृपाशंकर, विक्रम पासवान, राजेंद्र प्रसाद व ओंकार सिंह को निलंबित किया है।
इनके अलावा छह वन रक्षक नन्ने सिंह, प्रेम प्रकाश, अजय कुमार भारती, जनार्दन राय, प्रह्लाद व राममूरत और माली शंभूनाथ मिश्र को भी निलंबित किया गया है। देर शाम बस्ती कोतवाली में निलंबित वन कर्मचारियों के साथ तत्कालीन डीएफओ विनोद शंकर शुक्ला और बस्ती के तत्कालीन रेंज अफसर सुरेंद्र प्रसाद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। विनोद शंकर शुक्ला और सुरेंद्र प्रसाद अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।