{"_id":"5e0b27308ebc3e88110a4d99","slug":"irregularities-in-appointing-doctor-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू: परीक्षा में धांधली करने वाले डॉक्टर को संविदा पर रखने की तैयारी, मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू: परीक्षा में धांधली करने वाले डॉक्टर को संविदा पर रखने की तैयारी, मांगी गई रिपोर्ट
Tue, 31 Dec 2019 04:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Dec 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
केजीएमयू में परीक्षा में धांधली के आरोपी रहे डॉक्टर को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर रखने की तैयारी चल रही है। इसकी जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने शासन स्तर पर शिकायत कर दी। वहां से जवाब मांगने पर कुलसचिव ने विभागाध्यक्ष से पूरा विवरण तलब किया है।
विज्ञापन
कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एके सचान को पत्र भेजा है। इसमें पूछा है कि संविदा पर होने वाली नियुक्ति के लिए कितने लोगों ने आवेदन किया है। जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनमें किसके-किससे खिलाफ कौन सी जांच चल रही है। कभी किसी को प्रतिकूल प्रविष्टि तो नहीं दी गई।
विज्ञापन
हाल में सेवानिवृत्त हुए प्रोफेसर पर डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा था। उनके खिलाफ जांच भी चली। अब उन्होंने दोबारा संविदा पर तैनाती के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
इसकी भनक लगते ही अनूप श्रीवास्तव ने पूरे मामले की शिकायत शासन में की है। वहां से पत्र आने के बाद कुलसचिव ने विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर विवरण मांगा है।