{"_id":"696799363b9dddfb110640d8","slug":"iritm-iso-certified-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1559726-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण के लिए इरिटम को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण के लिए इरिटम को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए इरिटम को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रणाली के लिए आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
इरिटम के प्रोफेसर कृष्णा तिवारी ने बताया कि पयोवरण प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रमाणित होकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो पर्यावरण स्थिरता और संरक्षण को बढ़ावा देती है। यह प्रमाणन पर्यावरण प्रबंधन, कुशल संसाधन उपयोग, अपशिष्ट में कमी, ऊजो संरक्षण और पर्यावरणीय को लेकर निरंतर सुधार के प्रति संस्थान के दृष्टिकोण को मान्यता देता है। इस मौके पर इरिटम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए संस्थान के संकाय सदस्यों व कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने जोर दिया कि यह प्रमाणन सतत विकास और जिम्मेदार शासन के प्रति संस्थान की सामूहिक प्रतिवद्धता का प्रमाण है। महानिदेशक ने आगे कहा कि इरिटम अपने पयर्यावरणीय पहलों को मजबूत करने की ओर यूं ही अग्रसर रहेगा। रेलवे के हरित और संरक्षित परिवहन के विजन को आगे बटाने के लिए प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों के बीच जागरूकता भी बढाई जाएगी।
विज्ञापन