फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRCTC to organize a tour covering Jyotirlinga visits and a trip to Hyderabad.

Lucknow News: ज्योतिर्लिंग दर्शन और हैदराबाद की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
IRCTC to organize a tour covering Jyotirlinga visits and a trip to Hyderabad.
आईआरसीटीसी
लखनऊ। आईआरसीटीसी मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ हैदराबाद की सैर का सुनहरा मौका लाया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि यात्रा आठ से 12 अगस्त तक प्रस्तावित है। यात्रियों के लिए विमान से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही तीन सितारा होटल में ठहरने और खाने-पीने की सुविधा भी पैकेज में शामिल है। इस यात्रा पैकेज में स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी, यदाद्रि श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, सुरेंद्रपुरी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, रामोजी फिल्म सिटी, सालारजंग संग्रहालय, चारमीनार और गोलकुंडा किले का भ्रमण कराया जाएगा। होटल में अकेले ठहरने पर यात्रा के लिए 55100 रुपये शुल्क तय किया गया है। दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर 42000 और तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर 40900 रुपये देने होंगे। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा के लिए इच्छुक यात्री गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट irctctourism.com से बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed