{"_id":"5dc5b9698ebc3e5af13eb70a","slug":"iqbal-ansari-said-hindu-muslim-dispute-will-end-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी बोले, आज खत्म हो जाएगा हिंदू-मुस्लिम विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी बोले, आज खत्म हो जाएगा हिंदू-मुस्लिम विवाद
Sat, 09 Nov 2019 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
इकबाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू-मुस्लिम विवाद का अंत हो जाएगा। इसके साथ ही अंसारी ने अदालत के हर फैसले को अमन-चैन के साथ मानने की बात कही है।
विज्ञापन
अंसारी ने कहा कि आज आने वाले फैसले से हिंदू-मुस्लिम विवाद का अंत हो जाएगा। अंसारी का कहना है कि शिखर अदालत जो भी फैसला करेगी, हमें मान्य होगा।
फैसले के मद्देनजर अंसारी ने कहा कि सभी नेता और समाज के प्रतिनिधित्व करने वाले वर्ग यही संदेश दे रहे हैं कि अदालत का फैसला माना जाएगा और उस फैसले को लेकर कोई भी ऐसी बात न की जाए जिससे किसी को तकलीफ हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कोई जीत-हार का फैसला नहीं है, बल्कि इससे तो दोनों समुदायों के बीच का द्वेष खत्म हो जाएगा।