{"_id":"677dfa3ddb1d93766f077587","slug":"ips-transfer-in-up-see-list-of-14-ips-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer In UP: प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 14 IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer In UP: प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 14 IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट
Wed, 08 Jan 2025 09:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:38 AM IST
सार
IPS Transfer In UP: यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।
विज्ञापन
IPS transfer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार देर रात को 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
समीर सौरभ को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। मो. इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं रश्मि रानी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं लक्ष्मी निवास मिश्रा को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है।
विज्ञापन
राजेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, विधानसभा सुरक्षा, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ बनाया गया है।
इसके अलावा अमृता मिश्रा को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मायाराम वर्मा को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण विद्यालय, सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण विद्यालय, सुल्तानपुर बनाया गया है।
डॉ. धर्मवीर सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ सेनानायक 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ से पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ की जिम्मेदारी मिली है। अजय कुमार को प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनाती मिली है।
डॉ अरविंद चतुर्वेदी को पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक सतर्कता, अधिष्ठान, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता, अधिष्ठान, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिनेश सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ से सम्बद्ध पुलिस कमिश्ररेट, गाजियाबाद, (मेडिकल ट्रीटमेन्ट) से पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ से सम्बद्ध, (मेडिकल ट्रीटमेन्ट) दिया गया है।
इसके अलावा अरविंद कुमार मौर्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, यातायात निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुभाष चंध्र शाक्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।