फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS association meet in Lucknow.

मुजफ्फरनगर दंगों में बलि का बकरा बनाए गए आईपीएस सुभाष दुबे

Sun, 03 Apr 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Apr 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
IPS association meet in Lucknow.
आईपीएस एसोसिएशन की बैठक - फोटो : amar ujala

पुलिस वीक के दूसरे दिन आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में निलंबित आईपीएस अफसर सुभाष दुबे का मुद्दा छाया रहा। आईपीएस अफसरों ने इससे नाराजगी जताते हुए कहा कि सुभाष को मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में बलि का बकरा बनाया गया है।

विज्ञापन


सप्रू मार्ग स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस के सभागार में शनिवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुई आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में कई अन्य मामलों को लेकर भी अफसरों के तेवर सामने आए।
विज्ञापन


पूरी बैठक के दौरान सुभाष दुबे का मुद्दा हावी रहा और आईपीएस अफसरों को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किए जाने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही इस परंपरा को खत्म करने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र यादव ने सुभाष दुबे का मुद्दा उठाया, जिसका कई अन्य अफसरों ने समर्थन किया। बिना किसी दोष के सुभाष को सजा दिए जाने के मामले को उच्च स्तर तक ले जाने की मांग उठी।

एक बैच के आईपीएस अफसरों को जिलों में मिले तैनाती

IPS association meet in Lucknow.

बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि जिस तरह नए आईएएस अधिकारियों के पूरे बैच को जिलों में तैनाती दी जाती है, वैसे ही आईपीएस के एक बैच के सभी अधिकारियों को भी जिलों में तैनात किया जाए।

अधिकारियों का कहना था कि जातिगत आधार पर पिछली बार एक बैच के कुछ अफसरों को तो जिलों में तैनाती दे दी गई, पर बाकी अधिकारियों को इससे वंचित रखा गया।

वीवीआईपी ड्यूटी में वरिष्ठ अधिकारियों को लगाने का विरोध
आईजी ईओडब्ल्यू दीपक रतन ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान एडीजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को लगा दिया जाता है, जो उचित नहीं है। अधिकतम आईजी जोन स्तर के अधिकारी को इस काम में लगाया जाए।

दो महीने में नौ बार बदलना पड़ा गेस्ट हाउस

IPS association meet in Lucknow.

बैठक में शामिल नए आईपीएस अधिकारियों ने भी अपनी पीड़ा बयां की। कहा कि नोएडा में तैनात अंडर ट्रेनिंग एएसपी को मकान न मिलने की वजह से दो महीने में नौ बार गेस्ट हाउस बदलना पड़ा। अफसरों ने कहा कि जिलों में नए आईपीएस अफसरों की तैनाती होने पर उनके लिए एक भवन आवंटित करने का प्रावधान होना चाहिए।

यह सुझाव भी आया कि एसोसिएशन के माध्यम से एक ग्रुप हाउसिंग बनाई जाए, जिसमें आईपीएस अधिकारी आवास बनवाने के लिए मन मुताबिक जमीन ले सकें।

सुलखान बने अध्यक्ष, वितुल सचिव
इस अवसर पर हुए चुनाव में डीजी प्रशिक्षण सुलखान सिंह आईपीएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए। वे मौजूदा अध्यक्ष रंजन द्विवेदी के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने बाद अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके अलावा आईजी स्थापना वितुल कुमार सचिव, एडीजी जेल डीएस चौहान उपाध्यक्ष, एसपी लव कुमार संयुक्त सचिव और आईजी प्रशासन प्रकाश डी कोषाध्यक्ष चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed