फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL team name will be Lucknow Super Giants: Team owner Sanjeev Goenka announced by uploading video

लखनऊ सुपर जायंट्स होगा आईपीएल टीम का नाम : टीम ओनर संजीव गोयनका ने वीडियो अपलोड कर की घोषणा

Mon, 24 Jan 2022 09:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Jan 2022 09:34 PM IST
सार

आईपीएल की नई नवेली लखनऊ टीम को लंबे इंतजार के बाद अपना नाम मिल गया। टीम ओनर संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स करने की घोषणा की।

विज्ञापन
IPL team name will be Lucknow Super Giants: Team owner Sanjeev Goenka announced by uploading video
टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स करने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की नई नवेली लखनऊ टीम को लंबे इंतजार के बाद अपना नाम मिल गया। फ्रेंचाइजी ओनर संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स करने की घोषणा की। नया नाम ट्रेंड होते ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया। बताते चले लखनऊ आईपीएल टीम के ट्विटर हैंडल पर बीती चार जनवरी को आमजन से उनके पसंद के नाम मांगे गए है ताकि सबकी सहमति के बाद टीम का नामकरण किया जा सके। इस कड़ी में खेल प्रेमियों ने जबर्दस्त प्रतिक्रिया देते हुए लाखों की संख्या में नाम सुझाए, जिसमें लखनऊ नवाब, लखनऊ किंग्स, लखनऊ पैंसर्थ, लखनऊ रेंजर्स, लखनऊ जायंट, किंग्स ऑफ लखनऊ, शेर-ए- अवध, लखनऊ सुपर स्टार्स जैसे नाम प्रमुख रहे। इस दौरान टीम के मुख्य कोच, सहायक कोच, मेंटर और कप्तान का चयन भी हो गया, लेकिन नाम को लेकर सस्पेंस बना रहा। सोमवार शाम को टीम के मालिक संजीव गोयनका ने वीडियो वायरल करके सभी की आशंकाओं को दूर कर दिया। सोमवार शाम जारी वीडियो में संजीव गोयनका ने कहा कि मुझे यह अच्छा लगा कि खेल प्रेमियों ने ‘नाम बताओ, नाम कमाओ’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हम बहुत खुश हैं टीम का नाम लखनऊ सुपर जाइंट्स चुनकर।

विज्ञापन

 
अब नजर आईपीएल ऑक्शन पर
आईपीएल के 15वें संस्करण में नए नाम से लेकर रीटेन प्लेयर्स तक अन्य नौ टीमों की तरह लखनऊ सुपर जायंट्स मैनेजमेंट ने अपनी कमर कस ली है। अब सबकी नजरें 12 और 13 फरवरी को होने वाले आईपीएल मेगा ऑक्शन की ओर है, जहां लखनऊ टीम का स्वरूप तैयार होगा। ऑक्शन में टीम मेंटर दिग्गज गौतम गंभीर के अलावा मुख्य कोच एवं पूर्व जिंबाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर के साथ कप्तान केएल राहुल लखनऊ पर टीम की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


सबसे महंगी टीम का कप्तान भी कीमती
इससे पहले लखनऊ टीम को संजीव गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में आईपीएल इतिहास की सबसे मंहगी टीम खरीदकर इतिहास रचा था। इसके बाद लखनऊ टीम के कप्तान बनाए गए केएल राहुल को सबसे अधिक 17 करोड़ रुपये में खरीदकर उन्होंने यह संकेत दे दिए कि लखनऊ आईपीएल टीम खिताब के बड़े दावेदार के रूप में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed