फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL match: Dhoni supporters were in full swing at Lucknow's home ground, Ekana stadium was seen covered in yel

आईपीएल मैच: लखनऊ के होम ग्राउंड पर रहा धोनी समर्थकों का जलवा, पीले रंग से पटा दिखा इकाना स्टेडियम

Sat, 20 Apr 2024 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 06:11 AM IST
सार

IPL match: शुक्रवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच लखनऊ में खेला गया।  सुपरजाएंट्स का होम ग्राउंड होने के बाद भी समर्थन चेन्नई की टीम को मिला। पूरा स्टेडियम चेन्नई के रंग में रंगा नजर आया। 

विज्ञापन
IPL match: Dhoni supporters were in full swing at Lucknow's home ground, Ekana stadium was seen covered in yel
लखनऊ के होम ग्राउंड पर मिला चेन्नई को समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को हुए आईपीएल के लखनऊ सुपरजाएंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच रोमांच के हर स्तर को पार कर गया। केएल राहुल की कप्तानी पारी (53 गेंदों पर 82 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने पिछले दो मुकाबले में मिली हार के सिलसिले को तोड़ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दूसरी ओर चेन्नई टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खेल ने भी लोगों का जीत लिया। धोनी ने नौ गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए।

विज्ञापन


शहर में आईपीएल के सबसे बड़े मुकाबले को लेकर शहर में क्रेज देखते ही बना। महेंद्र सिंह धोनी का जादू लखनऊ वासियों के सिर चढ़कर बोला, लेकिन अंत में लखनऊ ने जीत दर्ज करके दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब चेन्नई ने स्कोर बोर्ड पर 176 रन टांगे, लगा कि लखनऊ के लिए मुश्किले बढ़ने वाली है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए राहुल ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। हालांकि 82 रन के योग पर आउट होने के बाद लगा कि मैच का रुख कहीं पलट न जाए, लेकिन निकोलस पूरन ने लखनऊ को जीत का सेहरा पहना दिया।
विज्ञापन


लखनऊ का होम ग्राउंड होने के बाद समर्थन चेन्नई की तरफ ज्यादा दिखा। इसकी वजह धोनी का जादू रहा। धोनी ने भी दर्शकों ने निरश नहीं किया। एक आकर्षक पारी में उन्होंने लखनऊ वालों का दिल जीतने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया

IPL match: Dhoni supporters were in full swing at Lucknow's home ground, Ekana stadium was seen covered in yel
महेंद्र सिंह धोनी ने आकर्षक पारी खेली। - फोटो : अमर उजाला
 इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल के 34वें मुकाबले में कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के शानदार अर्धशतक के दम पर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के नाबाद अर्धशतक और महेंद्र सिंह धोनी की तेज तर्रार पारी से लखनऊ सुपरजाएंट्स के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने एक ओवर शेष रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की।

लखनऊ जीता, धोनी समर्थक भी खुश
इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स की जीत लखनऊ के लोगों को उत्साहित कर गई। हर चौके और छक्के के साथ प्रशंसक अपनी सीट पर उछल पड़े। लखनऊ की जीत के साथ ही लोगों में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी अपने स्टार महेंद्र सिंह धोनी को देखने की ललक पवेलियन में दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed