फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iPhones and MacBooks worth 40 lakh seized at the airport

Lucknow News: एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन, मैकबुक जब्त

Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
iPhones and MacBooks worth 40 lakh seized at the airport
लखनऊ। राज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख रुपये के आईफोन और मैकबुक जब्त किए। इन्हें अहमदाबाद से बिना बिल व ई-वे बिल के लाया जा रहा था। व्यापारी से 14.32 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विभाग के एडिश्नल कमिश्नर मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अहमदाबाद के व्यापारी के माल का स्वामित्व स्वीकार करने पर देय कर की दोगुनी राशि का जुर्माना लगाया गया। सहायक आयुक्त आशीष कुमार और राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार ने रकम जमा करवाई। इससे पहले बसों से बिना बिल के लाए गए मोबाइल तथा पार्ट्स पर करीब 5.66 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया जा चुका है। बिना बिल के मुंबई से लाया गया माल भी लखनऊ में पकड़ा गया है। इस पर अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed