फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investment of 30 thousan crore in up

यूपी में 30 हजार करोड़ का होने जा रहा है निवेश

Thu, 10 Sep 2015 09:00 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
investment of 30 thousan crore in up

उत्तर प्रदेश में लगभग 30,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की जमीन तैयार कर ली गई है। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को मुंबई में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर मीट में शिरकत करने पहुंच रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के लिए न्यौता देंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा कराने तथा उन्हें आसानी से कर्ज मुहैया कराने के संबंध में मुख्यमंत्री दोपहर भोज के दौरान शीर्ष बैंकर्स के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


लगभग 45 उद्यमियों की तरफ से सूबे में करीब 30,000 करोड़ रुपये के निवेश में दिलचस्पी दिखाए जाने से भी राज्य सरकार के अफसर खासे उत्साहित हैं।

कुछ और उद्योगपतियों से संपर्क बनाया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए एमओयू पर दस्तखत कराए जा सकें।

सूत्रों के अनुसार इन्वेस्टर मीट में कनोडिया ग्रुप के सीईओ विशाल कनोडिया की ओर से यूपी में लगभग 1100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की जा सकती है।

इन्वेस्टर्स मीट से यूपी को ढेरों उम्मीदें

investment of 30 thousan crore in up

इन्वेस्टर मीट से यूपी सरकार ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। इसलिए मुख्य सचिव समेत सरकार के कई आला अधिकारी व सरकारी अमला बुधवार को ही मुंबई पहुंच गया।

अफसर उद्योगपतियों से संपर्क बनाने में जुटे रहे ताकि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए एमओयू पर दस्तखत कराए जा सकें। हालांकि दोपहर बाद मुख्यमंत्री को दिल्ली जाना है, इसलिए फिल्म उद्योग के लोगों के साथ अलग से मुलाकात का कार्यक्रम अब नहीं होगा।

निवेशक सम्मेलन के दौरान ही मुख्यमंत्री प्रदेश में फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीति की जानकारी देते हुए उन्हें यूपी में फिल्मों के निर्माण और शूटिंग के लिए आमंत्रित करेंगे। इस मौके पर फिल्म बंधु के सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत भी की जाएगी।

सरकार इस दौरान प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देगी तथा इन उद्योगपतियों के साथ एमओयू पर दस्तखत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed