फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation will be done in six districts in home guard duty scam.

होमगार्ड ड्यूटी घोटाला: आधा दर्जन जिलों में डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी से जांच कराने की तैयारी

Thu, 28 Nov 2019 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation will be done in six districts in home guard duty scam.
- फोटो : amar ujala

होमगार्ड महकमे में ड्यूटी के नाम पर आधा दर्जन जिलों में धांधली की शिकायत मिली है। शासन ने इन जिलों में अलग से जांच कराने का फैसला किया है। इसके लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित कर जांच कराए जाने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें जिलाधिकारी कमेटी का अध्यक्ष होगा।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि शासन को लखनऊ और नोएडा के अलावा आधा दर्जन जिलों में इस तरह के घोटाले की शिकायत मिली है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर शामिल है।
विज्ञापन


यहां जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर पुलिस व होमगार्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच के लिए जिलाधिकारी किसी अपर जिलाधिकारी को नामित कर सकता है। इसके लिए बुधवार को आयोजित बैठक में इस पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने बताया कि जिन जिलों से शिकायत मिली है, वहां के सभी थानों पर कम से कम एक साल के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रदेश में अक्तूबर माह की ड्यूटी की जांच कराई जा रही है।

जांच के दौरान ही कुछ जिलों से मिली थी शिकायत

सूत्रों का कहना है कि इसमें अधिकतर जिलों में ड्यूटी सही मिली है। हालांकि अभी एक दर्जन से अधिक जिलों की रिपोर्ट नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान ही कुछ जिलों से शिकायत मिली थी, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि संबंधित जिलों की विस्तृत जांच कराई जाए।

उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत जिलों में होमगार्ड की ड्यूटी को सत्यापित किया जा चुका है। इनके मानदेय देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में सत्यापन की कार्रवाई पूरी नहीं हुई वहां के जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द सत्यापन की कार्रवाई पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed