{"_id":"58d41acd4f1c1b8a591a3762","slug":"investigation-to-be-conduct-of-blast-happened-during-pm-modi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर पीएम मोदी की मौजूदगी में धमाके की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर पीएम मोदी की मौजूदगी में धमाके की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते साल लखनऊ में दशहरे के मौके पर आगमन के दौरान आतंकियों द्वारा विस्फोट में लापरवाह पुलिस कर्मियों की जांच अभिसूचना विभाग करेगा।
विज्ञापन
गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने बताया इसकी जांच कराई जाएगी कि अगर ऐसी घटना हुई थी तो किस स्तर पर पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती और इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं हो पाई। जांच पूरी करने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी आतिफ, दानिश और मीर हुसैन हम्जा ने खुलासा किया था कि उन लोगों ने रामलीला मैदान के बाहर धमाका किया था।
विज्ञापन
इन आतंकियों का मंसूबा रामलीला मैदान के अंदर धमाका कर दहशत फैलाने की थी। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होने से वे सब वहां तक नहीं पहुंच सके थे।
कार्यक्रम स्थल से करीब ढाई सौ मीटर दूर हुए इस धमाके को पटाखे की आवाज समझ कर सुरक्षा कर्मियों ने भी नजर अंदाज कर दिया था। अब संदिग्धों के खुलासे के बाद गृह विभाग भी सतर्क हो गया है।