फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investigation starts in irregularities in assistant teachers recruitment.

68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच शुरू, टीम ने खंगाला रिकॉर्ड

Mon, 10 Sep 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
investigation starts in irregularities in assistant teachers recruitment.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file

बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में अनियमितता की जांच शुरू हो गई है। सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय जांच दल के सदस्य सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र और बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने रविवार को इलाहाबाद पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा में अनियमितता से जुड़े दस्तावेज और उत्तर पुस्तिकाएं जलाने के समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग से लेकर सरकार तक में हलचल मच गई। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने जांच कमेटी के सदस्यों को रविवार को ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर पहुंचकर जांच शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दोनों सदस्य रविवार दोपहर इलाहाबाद स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर पहुंचे और सबसे पहले जलाए गए दस्तावेजों की जांच शुरू की। उन्होंने दफ्तर के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की और रिकॉर्ड खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम जारी करने से नियुक्तियों में हुई अनियमितता की होगी जांच

दोनों सदस्य रविवार रात तक दफ्तर में जांच करते रहे। सोमवार को वे परीक्षा के आयोजन से लेकर परिणाम जारी करने और नियुक्तियों में हुई अनियमितता की शिकायतों की भी जांच करेंगे। अभ्यर्थियों की ओर से उपलब्ध कराए गए तथ्यों और दस्तावेजों के साथ प्राधिकारी दफ्तर के रिकॉर्ड का मिलान कराया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद भी संदेह के घेरे में

सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा से लेकर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने में बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं। जांच कमेटी अनियमितता में परिषद की भूमिका की भी जांच करेगी।

हालांकि, सरकार ने सपा शासन से लेकर शनिवार तक परिषद के सचिव रहे संजय सिन्हा को हटा दिया है। अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed