{"_id":"59c162274f1c1b28688b575a","slug":"investigation-report-on-gumnami-baba-submitted-to-governor-ram-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमनामी बाबा की जांच पूरी, आयोग ने राज्यपाल को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमनामी बाबा की जांच पूरी, आयोग ने राज्यपाल को सौंपी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड न्यायमूर्ति विष्णु सहाय ने राज्यपाल राम नाईक को सौंपी रिपोर्ट।
- फोटो : amar ujala
गुमनामी बाबा की पहचान के लिए गठित विष्णु सहाय आयोग ने अपनी जांच पूरी कर मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक को रिपोर्ट सौंप दी। राजभवन में अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति विष्णु सहाय ने राज्यपाल को 347 पेज की जांच रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
यह जांच करीब चौदह माह में पूरी की गई है। अब राज्यपाल इस रिपोर्ट का परीक्षण कर उसे राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए सौंपेंगे।
गौरतलब है कि 31 जनवरी 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश सरकार को फैजाबाद के रामभवन में रहने वाले गुमनामी बाबा उर्फ भगवानजी की पहचान की जांच के लिए एक पैनल का गठन करने को कहा था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने यह आदेश उस याचिका पर दिया था जिसमें कहा गया था कि फैजाबाद में रहने वाले गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। इस पर सरकार ने जांच आयोग का गठन किया था। न्यायमूर्ति विष्णु सहाय ने एक सदस्यीय आयोग का चार्ज 4 जुलाई 2016 को संभाला था।
विज्ञापन