{"_id":"690131298e7bd6b5a90ea0e0","slug":"investigation-of-murder-case-against-asp-posted-in-cid-transferred-to-firozabad-lucknow-news-c-13-knp1002-1445838-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीआईडी में तैनात एएसपी पर दर्ज हत्या के केस की विवेचना फिरोजाबाद ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीआईडी में तैनात एएसपी पर दर्ज हत्या के केस की विवेचना फिरोजाबाद ट्रांसफर
विज्ञापन
नितेश सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। नितेश के घरवालों की तहरीर पर महानगर थाने में एएसपी और उनके घरवालों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस मामले की विवेचना फिरोजाबाद ट्रांसफर कर दी गई है।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक परिजनों ने विवेचना स्थानांतरित करने की मांग की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की विवेचना फिरोजाबाद पुलिस कर रही है। प्रकरण से संबंधित सभी दस्तावेज वहां भेज दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को नितेश का शव पुलिस लाइन स्थित उनके आवास में फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में नितेश के भाई प्रमोद कुमार ने महानगर थाने में एएसपी और उनके परिवार वालों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
मुकेश ने घटना से कुछ दिन पहले पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। घटना के दिन जांच करने पहुंची महानगर पुलिस ने बताया था कि नितेश की सारी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई थी। उधर, नितेश के घरवालों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया था। फिरोजाबाद के नगला करन सिंह निवासी नितेश की शादी 30 नवंबर 2012 को मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी। मुकेश इटावा के भीमनगर, अजीतनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एक महिला से नजदीकियों का लगाया था आरोप
प्रमोद का आरोप था कि मुकेश का आशियाना निवासी महिला से करीबी संबंध हो गए थे। इसकी वजह से वह नितेश को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इसकी जानकारी प्रमोद को उनकी बहन ने कई बार दी थी। प्रमोद ने हर बार बहन को परिवार व बच्चों का हवाला देकर समझा दिया था। मुकेश के घरवालों ने भी नितेश का साथ नहीं दियथा, जिससे वह परेशान थी।