फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation against head constable staggering in drunken state in Lucknow three suspended blame on shooting

UP News: नशे में लड़खड़ाते हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच के ओदश, गोली मारने के आरोप में शिक्षक सहित तीन निलंबित

Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
सार

लखनऊ में नशे में लड़खड़ाते हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच के ओदश दिए गए हैं। वहीं गोली मारने के आरोप में शिक्षक सहित तीन को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
Investigation against head constable staggering in drunken state in Lucknow three suspended blame on shooting
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को नशे में धुत हेड कांस्टेबल सरोज कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश डीसीपी लाइन टीएस सिंह ने दिए हैं। आरोपी सिपाही रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। बुधवार रात सिपाही गणना के दौरान गैर हाजिर था।

विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट एक्स पर बृहस्पतिवार को सरोज का वीडियो वायरल हुआ था। निशातगंज में हेड कांस्टेबल शराब के नशे में बाइक पर सवार होने की कोशिश कर रहा था। मगर वह सड़क पर गिर गया था। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: मुस्लिमों ने दान से समुदाय की शिक्षा के लिए की थी AMU की स्थापना, संगठनों ने SC के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने के आरोप में शिक्षक सहित तीन निलंबित

बख्शी का तालाब क्षेत्र में चंद्रभान गुप्त कृषि महाविद्यालय में समन्वय अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गोली मारने के आरोपी दो शिक्षकों सहित तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। महाविद्यालय में छह नवंबर को शिक्षक मनोज कुमार सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिलीप कुमार सिंह पर गोली मारने का आरोप है।



यह भी पढ़ेंः- UP News: विवि में ABVP का हो रहा कार्यक्रम, कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया; अजय राय बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण

कॉलेज प्रबंधक डॉ. तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि निलंबन के दौरान आरोपी प्राचार्य से संबद्ध रहेंगे और अलग रजिस्टर में आने-जाने का समय बताएंगे। मामले की जांच अधिवक्ता राजेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। इसमें जितेंद्र निगम उनके सहयोगी अधिकारी होंगे। 

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम प्रयासरत

वहीं, प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है। पीड़ित धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मनोज कुमार सिंह के पिस्टल का लाइसेंस रद्द करने की मांग पुलिस अफसरों से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed