फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress reacted sharply to ABVP program in Gorakhpur University Ajay Rai said this is unfortunate

UP News: विवि में ABVP का हो रहा कार्यक्रम, कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया; अजय राय बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण

Fri, 08 Nov 2024 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 08:23 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP के कार्यक्रम पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
Congress reacted sharply to ABVP program in Gorakhpur University Ajay Rai said this is unfortunate
अजय राय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पं दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की क्रीड़ा संकुल (मुख्य मैदान) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन निमित भूमि पूजन समारोह हो रहा है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन द्वारा स्वयं आमंत्रण पत्र बांटा जा रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षकों के ग्रुप पर कुलपति और प्रति कुलपति शिक्षकों को आने के लिए बाध्य कर रहे हैं। यह शिक्षण संस्थानों के संघीकरण की कोशिश है, जिसकी भर्त्सना करते हैं। यह भी कहा कि आम छात्रों की शिक्षा एवं उनके विकास का पैसा संघ के विचारों को बढ़ाने एवं उसके अनुषांगिक संगठन एबीवीपी को मजबूत करने में खर्च किया जा रहा है, जो निंदनीय है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाग्रही कुलपति के खिलाफ कार्रवाई हो

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह घृणित कार्य सर्वोच्च शिक्षण संस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा सिर्फ सरकार की चाटुकारिता एवं पद पर बने रहने की लोलुप्ता की वजह से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कुलपति द्वारा किए जा रहे इस निंदनीय कार्य की सख्त आलोचना करती है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस पूर्वाग्रही कुलपति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed