फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interventional radiology facility will be available in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में मिलेगी इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की सुविधा

Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Interventional radiology facility will be available in KGMU
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में भी अब पीजीआई की तरह इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की सुविधा मिलेगी। रेडियोडायग्नोसिस और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ विशेष ओटी में मरीजों का इलाज करेंगे। इसके लिए 18 करोड़ रुपये से हाइब्रिड ओटी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि संस्थान को प्रदेश सरकार से उपकरण मद में 300 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे कई जरूरी और आधुनिक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इसी राशि में से 18 करोड़ रुपये हाइब्रिड ओटी के लिए निकाले गए हैं। इस ओटी में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के केस देखे जाएंगे।
विज्ञापन

जानें, क्या है इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी
इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है। कई मामलों में यह पारंपरिक सर्जरी का सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकता है। इसमें छोटे चीरे या पंचर के माध्यम से कैथेटर शरीर में डाला जाता है। इमेज गाइडेड तकनीक जैसे- एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की सहायता से शरीर के भीतर डाले गए कैथेटर को देखा जाता है। इससे धमनी की रुकावट, वैरिकोज नस, रक्त के थक्कों का उपचार किया जाता है। इसमें छोटा चीरा लगने से मरीज को अस्पताल में ज्यादा रुकना नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर और गुर्दे की पथरी के इलाज में भी प्रभावी
इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी से ट्यूमर को नष्ट करने और रक्त की आपूर्ति रोकने की प्रक्रिया की जा सकती है। इसके अलावा गुर्दे की पथरी नली के माध्यम से निकाली जा सकती है। पित्त नली की रुकावट का इलाज करने में भी इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed