फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International Yoga Day CM will do yoga in Gorakhpur more than 100 yoga parks developed in UP

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल राजभवन, सीएम गोरखपुर में करेंगे योग; प्रदेश में 100 से अधिक योग पार्क विकसित

Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
सार

International Yoga Day 2025: आज राज्यपाल राजभवन में और सीएम गोरखपुर में योग करेंगे। प्रदेश में 100 से अधिक योग पार्क विकसित किए गए हैं। योग दिवस के बाद भी स्थानीय लोग योग पार्कों में योग का अभ्यास कर सकेंगे।

विज्ञापन
International Yoga Day CM will do yoga in Gorakhpur more than 100 yoga parks developed in UP
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया जाएगा। आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन लॉन में सुबह 6 बजे से आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेंगी जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। इस क्रम में शुक्रवार को भी राजभवन में 20वें दिन विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र 1 जून से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से आयोजित हो रहा है। इसमें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, महानिदेशक आयुष मानवेन्द्र सिंह, विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ. पंकज एल जानी उपस्थित थे।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 से अधिक योग पार्क विकसित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 100 से अधिक योग पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में योग और संबंधित गतिविधियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग योग करेंगे। योग पार्कों को इस रूप में विकसित किया गया है। जहां स्थानीय लोग योग दिवस के बाद भी योग एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन योग पार्कों का विकास आयुष मंत्रालय के मानकों के अनुरूप किया गया है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' के तहत योग पार्क बनाए हैं, जहां पूरे वर्ष योग एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां संचालित होंगी। 

योग के लिए ये पार्क विकसित किए गए हैं 

प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि राजधानी में गुलाब पार्क,स्वर्ण जयंती पार्क, झंडे वाला पार्क, ईडी पार्क समेत नौ योग पार्क विकसित किए गए हैं। इसी तरह वाराणसी में शहीद उद्यान, बेनिया बाग पार्क, हरिश्चंद्र पार्क, नमो घाट, अस्सी घाट और रविदास घाट, आगरा में बल्केश्वर पार्क, सेंट्रल पार्क आवास विकास, कालिंदी पार्क और नगर निगम कार्यालय पार्क, कानपुर में नानाराव पार्क, बुद्ध पार्क, संजय वन और परशुराम वाटिका में योग पार्क विकसित किए गए हैं। 

योग प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश

इसी तरह झांसी में 12, मथुरा-वृदांवन में 8, अयोध्या और फिरोजाबाद में 3-3, गाजियाबाद में 10 योग पार्क विकसित किए गए हैं। सभी डीएम, स्थानीय निकाय निदेशालय और नगर निगमों के आयुक्तों को पार्कों में मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था और योग प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed