फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International weightlifter molested, murderous attack on protest

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर से छेड़छाड़, विरोध पर कातिलाना हमला

Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
International weightlifter molested, murderous attack on protest
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार शाम अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर महिला के साथ थार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर कातिलाना हमला किया। इससे महिला खिलाड़ी का सिर फट गया। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर महिला सोमवार को दो परिचितों के साथ खुर्दही बाजार गई थीं। इसी दौरान वहां थार गाड़ी से दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने महिला खिलाड़ी पर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ की। जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनको एसयूवी से खींचकर निकाला और पीटने लगे। सिर पर भारी हथियार से वार किया। जिससे उनका सिर फट गया। उनके साथ मौजूद शख्स ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। महिला खिलाड़ी की तहरीर पर चंदन शुक्ल उर्फ प्रत्यूष व एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।।
विज्ञापन

वहीं, चंदन शुक्ल की तहरीर पर महिला खिलाड़ी व उनके साथी पर मारपीट व बलवा की धारा में केस दर्ज किया गया। आरोपी चंदन कपड़ा व्यापारी हैं। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद व मारपीट की बात सामने आई है। तफ्तीश पूरी होने के बाद जो साक्ष्य पाए जाएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed