फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interceptor vehicle found, challan of 110 vehicles on first day

Lucknow News: इंटरसेप्टर वाहन मिला, पहले दिन 110 वाहनों का चालान

Mon, 10 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Interceptor vehicle found, challan of 110 vehicles on first day
रायबरेली। हाईवे पर ओवर स्पीड चल रहे वाहनों की फोटो खींचकर चालान करने के लिए एआरटीओ को एक सप्ताह के लिए इंटरसेप्टर वाहन मिला है। पहले दिन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर इस वाहन को खड़ा करके लगे कैमरे से ओवर स्पीड 110 वाहनों की फोटो खींचकर चालान किया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

इंटरसेप्टर वाहन मिलने के बाद सोमवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह व यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीम ने विभिन्न स्थानों पर हाईवे के किनारे इंटरसेप्टर वाहन लगाकर ओवर स्पीड वाहनों की फोटो खिंचवाई। ओवर स्पीड मिले 110 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन से ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ एक सप्ताह तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। मई से प्रत्येक माह इंटरसेप्टर वाहन से अभियान चलाया जाएगा। दुर्घटनाओं को रोकने या कम करने में वाहन के स्पीड पर नियंत्रण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed