सांई बाबा की मूर्ति पर कालिख डाली, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जादूगर का बाग स्थित मंदिर में सांई बाबा की मूर्ति पर कालिख डालने के विरोध में अनुयायियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर मंदिर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
इधर, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सांई भक्तों ने 18 अक्तूबर को महापंचायत का ऐलान किया है। जादूगर का बाग स्थित दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण मंदिर में तीन साल पहले सांई बाबा की मूर्ति स्थापित की गई थी।
पुजारी खुशी राम शांडिल्य के मुताबिक मंगलवार रात किसी ने सांई की मूर्ति पर कालिख डाल दी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर पहुंचे तो उन्हें यह जानकारी मिली। इस पर उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश गौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों को सूचना दी। इस बीच, सैकड़ों सांई भक्त मंदिर में इकट्ठा हो गए।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सांई भक्तों ने जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा बढ़ा तो एएसपी सिविल लाइंस और अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची।
की कार्रवाई की मांग
इस मामले में पुजारी खुशी राम शांडिल्य ने नौचंदी थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
अध्यक्ष राकेश ने कहा कि यह कृत्य हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
दीपक शर्मा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व बार-बार धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। हंगामे के दौरान नरेश नाथ, मुकेश शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, मनीष, बिजेंद्र भाटी समेत सैकड़ों सांई भक्त मौजूद रहे।
मंदिर में 18 को महापंचायत:
इस मामले में अध्यक्ष राकेश गौड़ ने 18 अक्तूबर को मंदिर प्रांगण में महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में शहर के 70 से अधिक सांई मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।