{"_id":"6998c9e3a585902d0406eded","slug":"inspectors-health-deteriorated-after-the-parade-died-in-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1615533-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परेड के बाद इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परेड के बाद इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हेमंत राघव।
लखनऊ। पुलिस लाइन में शुक्रवार को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव (50) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हेमंत राघव सुबह पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में शामिल हुए थे।
एडीसीपी (पुलिस लाइन) राजेश यादव के अनुसार, परेड समाप्त होने के तुरंत बाद इंस्पेक्टर राघव को बेचैनी महसूस हुई और वह अपनी गाड़ी में जाकर लेट गए। हालत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू शिफ्ट किया गया। दोपहर तक उनकी स्थिति में कुछ सुधार देखा गया, लेकिन शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
निधन की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार और जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार समेत आला अधिकारी केजीएमयू पहुंचे। दिवंगत इंस्पेक्टर वर्तमान में अवध विहार योजना में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी बेटी नीट की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा हाईस्कूल का छात्र है। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु पैतृक निवास बुलंदशहर भेज दिया गया है।