{"_id":"5c1a21bdbdec2256b73ee6fa","slug":"inspector-subodh-shoot-sumit-in-bulandshahr-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा : पिता का आरोप, इंस्पेक्टर सुबोध ने मारी थी सुमित को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा : पिता का आरोप, इंस्पेक्टर सुबोध ने मारी थी सुमित को गोली
Wed, 19 Dec 2018 04:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम से मिलने पहुंचा मृतक सुमित का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सुमित के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुमित के पिता अमरजीत ने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध ने ही सुमित को गोली मारी थी।
विज्ञापन
इसका चश्मदीद गवाह उनका ड्राइवर है। इसलिए सुमित की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सिर्फ इंस्पेक्टर सुबोध पर हमला बोला था। किसी अन्य पुलिसकर्मी पर कोई हमला नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गांव के ही किसी व्यक्ति को जानबूझकर फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक सुमित के परिवार को आज राजधानी में मुलाकात के लिए बुलाया था। सुमित के परिवार ने मुलाकात के दौरान सीएम से आर्थिक सहायता व निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने सुमित को शहीद का दर्जा देने को भी कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने परिवार की मांग पर विचार करने के साथ हर संभव मदद का भरोषा दिलाया है। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच तीन एजेंसियां कर रही हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।