फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector fires after fighting with wife, neighbor woman injured

पत्नी से झगड़ा होने पर इंस्पेक्टर ने की फायरिंग, पड़ोसी महिला घायल

Tue, 20 Apr 2021 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Apr 2021 11:33 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने पत्नी से विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। फायरिंग में पड़ोसी महिला अंशिका गुप्ता घायल हो गई।

विज्ञापन
Inspector fires after fighting with wife, neighbor woman injured
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने पत्नी से विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। फायरिंग में पड़ोसी महिला अंशिका गुप्ता घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया है। उसका सरकारी पिस्तौल भी कब्जे में ले लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि बेटा न होने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, मूल रूप से जौनपुर के हमजा के रहने वाला धर्मेंद्र यादव बतौर इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में है। धर्मेंद्र यादव गोमतीनगर विस्तार इलाके के खरगापुर में परिवार सहित रहता है। परिवार में पत्नी प्रियंका यादव और तीन बेटियां हैं। सोमवार देर शाम धर्मेंद्र अपनी पत्नी से झगड़ रहा था।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी महिला अंकिता गुप्ता पहुंच गई। वह विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच नाराज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने फायरिंग कर दी। गोली दीवार से टकराकर अंकिता के बाएं कंधे पर जा लगी जिससे वह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप
गोली चलने की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। पड़ोसी धर्मेंद्र के घर में पहुंचे। अंकिता को जख्मी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से सरकारी पिस्तौल भी जब्त कर ली। पहले तो पुलिस कर्मियों को आरोपी इंस्पेक्टर ने अर्दब में लेने की कोशिश की लेकिन उच्चाधिकारियों को भी जानकारी हो जाने से उसकी एक न चली। गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर पवन कुमार पटेल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। वहीं पीड़ित को तहरीर देने के लिए बुलाया गया था।

बेटा न होने से नाराज चल रहा था इंस्पेक्टर
 पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र यादव के तीन बेटियां हैं। वह बेटे न होने पर पत्नी से अक्सर झगड़ता था। इसी बात को लेकर काफी दिनों से दोनों में अनबन चल रही थी। सोमवार शाम को भी धर्मेंद्र ने पत्नी प्रियंका से बेटा न होने की बात कही तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने नाराज होकर फायरिंग कर दी। पुलिस जांच कर रही है।


पत्नी से झगड़कर की फायरिंग
आरोपी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से सरकारी पिस्तौल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी से झगड़े के दौरान नाराज होकर उसने हवाई फायरिंग की थी। गोली दीवार से टकराकर अंकिता को लग गई। फिलहाल पुलिस अंकिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रही है।
- एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed