{"_id":"5ac74efc4f1c1bbf618b5bc4","slug":"inspector-beaten-two-boys-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में किशोरों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायबरेली में किशोरों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Fri, 06 Apr 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
किशोरों की डंडे से पिटाई करते कोतवाल
- फोटो : amarujala
रायबरेली में बेरहम लालगंज कोतवाल रवींद्र सिंह ने दो किशोरों की जमकर धुनाई कर दी। भरे चौराहे दोनों किशोरों पर डंडे बरसाए। इसी बीच पिटाई कर रहे कोतवाल का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
लालगंज कस्बे के रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पहले कुछ लड़के ताश खेल रहे थे।
इसी दौरान लालगंज कोतवाल रवींद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने एक-एक कर दोनों लड़कों को डंडों से जमकर पीटा। यही नहीं विरोध करने पर एक लड़के की मां को भी धमकाया। कोतवाल की पिटाई व वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। लालगंज कोतवाल को लाइन हाजिर करने के साथ सीओ लालगंज को मामले की जांच सौंपी गई है।