{"_id":"0f1221e347497c649b18b4476b9cfda3","slug":"inspection-of-aanganbadi-centers-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की तैयारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Aug 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में एक बार फिर सघन निरीक्षण अभियान चलाने की तैयारी है। यह अभियान 31 अगस्त तक लगातार चलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने खासतौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारियों को छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस अभियान में जिन केंद्रों पर गड़बड़ियां मिलेंगी उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जून महीने में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान सैकड़ों केंद्रों में गड़बड़ियां मिली थीं।
इसके बाद कई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निलंबित भी किया गया। छापेमारी के दौरान केंद्रों से पोषाहार न बंटने और कई केंद्रों पर अक्सर ताला बंद होने की शिकायतें मिली थीं।
सरकार ने एक बार फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाने का निर्णय किया है। इस बार सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उनसे कहा गया है कि वे एक दिन पहले यह रूपरेखा बनाएं कि कहां-कहां निरीक्षण अभियान चलाना है। इसी के अनुसार अगले दिन निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण में जो-जो कमियां मिलें उनकी समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक आनंद कुमार सिंह ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों व प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश भेज दिए हैं।
यह कहा गया है कि जहां भी कमियां व अनियमितता मिले तत्काल कार्रवाई की जाए। यह अभियान लगातार 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट निदेशालय को भी भेजने को कहा गया है।