फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Insects in Mid day meal.

मिड डे मील के कोफ्ते में कीड़े, शिक्षकों ने लगाई रोक

Thu, 16 Jul 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Jul 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
Insects in Mid day meal.

राजधानी के क्वींस इंटर कॉलेज में मिड डे मील के तहत परोसे जाने वाले कोफ्ते में बुधवार को कीड़े निकले। कीड़े दिखने पर शिक्षकों ने बच्चों को खाना परोसने से रोक दिया। कोफ्ता और चावल के बजाय बच्चों को केवल दूध से ही पेट भरना पड़ा।

विज्ञापन


इस बात की सूचना शिक्षा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के पास भी पहुंची। जिला अधिकारी ने मामले की जांच के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया तथा मौके पर खाद्य अधिकारी को भी भेजा। मिड डे मील देने वाली संस्था छत्तीसगढ़ सेवा संस्थान राजधानी के 21 अन्य स्कूलों में भी खाना परोसती है। कीड़े निकलने की जानकारी होने पर बाकी जगह खाना परोसने से रोक दिया गया।
विज्ञापन


लालबाग इंटर कॉलेज के क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि बुधवार से स्कूलों में कोफ्ता चावल के साथ ही दूध दिया जाना था। सुबह संस्था खाना देकर गई थी। खाने की जांच करने के लिए जब वे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कोफ्ते में एक बड़ा व कई छोटे-छोटे कीड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना शिक्षा अधिकारियों के साथ ही छत्तीसगढ़ सेवा संस्थान को भी दी गई। इसके बाद बच्चों को केवल दूध ही दिया गया। बाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया। चीफ फूड इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने विद्यालय से खाने के नमूने भरे।

कहीं हुआ इंतजाम तो कहीं बगैर दूध पिये रहे

Insects in Mid day meal.

आठवीं तक के अनुदानित और परिषदीय स्कूलों में बुधवार को कोफ्ता चावल के साथ बच्चों को दूध देने के निर्देश दिए गए थे। अक्षयपात्र संस्था ने बजट न होने की बात कहकर दूध देने से साफ मना कर दिया था। ऐसे में नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दूध नहीं मिल सका।

हां नगर क्षेत्र के अनुदानित स्कूलों में भोजन देने वाली संस्थाओं ने जैसे-तैसे दूध की व्यवस्था की। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में दूध को लेकर मिला-जुला असर देखने को मिला।

बहुत से स्कूलों में ग्रामप्रधानों ने बजट न मिलने की बात कहते हुए दूध की व्यवस्था नहीं की। दूसरी ओर बहुत से स्कूलों में शिक्षकों ने खुद अपने दम पर बच्चों के लिए दूध का इंतजाम किया।

मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी का कहना है कि मिड डे मील में कीड़े निकलने की जांच की जा रही है। जिला अधिकारी के निर्देश के अनुसार दो दिन में जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। एमडीएम में दूध को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया रही है। अक्षयपात्र संस्था के साथ ही गांव के कुछ स्कूलों में दूध नहीं मिलने की सूचना मिली है। इस पर बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed