फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   innovative traffic control system in kanpur

जाम में फंसे हैं तो सेल्फी लें ऐसे मिलेगी जाम से राहत...

Tue, 19 Jan 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
innovative traffic control system in kanpur

यदि कानपुर के 15 चयनित जाम प्वाइंटों पर आपको जाम मिलता है तो झट से सेल्फी खींचकर आईजी के एक नंबर भरोसा की फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दें। सेल्फी अपलोड होते ही ट्रैफिक पुलिस उस जाम प्वाइंट को संभालने में जुट जाएगी।

विज्ञापन


कानपुर में जाम की समस्या को सोशल मीडिया से जोड़ने के बाद आईजी ने अब एक नया अभियान ‘सेल्फी विद ट्रैफिक’ शुरू किया है।

शुक्रवार को पुलिस-ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘एक नंबर भरोसे का’ के फेसबुक पेज के माध्यम से 15 प्वाइंटों चिह्नित किए थे जहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।

विज्ञापन

ये हैं सेल्फी प्वाइंट

innovative traffic control system in kanpur

आईजी के एक नए आदेश के मुताबिक चुने गए जाम प्वाईंटस पर पुलिस और पब्लिक दोनों ही सेल्फी लेकर ‘एक नंबर भरोसे का’ के फेसबुक पेज www.facebook.com/ 1numberbharosa पर भेजें। । ‘सेल्फी विद ट्रैफिक’ की व्यवस्था मंगलवार से 15 दिनों तक लागू रहेगी।

जाजमऊ चौकी, रामादेवी सब्जी मंडी कट, विजयनगर चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, मोतीझील चौराहा। गुटैया क्रासिंग, अफीम कोठी चौराहा। राकेट तिराहा, घंटाघर। झकरकटी। मरे कंपनी पुल, मूलगंज चौराहा। गुमटी, नौबस्ता, नंदलाल चौराहा। 

15 ट्रैफिक जाम प्वाइंट पर पीक आवर्स में पुलिस और पब्लिक दोनों सेल्फी लेकर भेजें। आम लोगों की सेल्फी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह एक नया प्रयोग किया जा रहा है सबको मिलकर इसको सफल बनाना है। -आशुतोष पांडे, आई जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed