फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent girl raped in the house

कार्टून दिखाने के बहाने घर में बंधक बनाकर आठ साल की मासूम से दुर्ष्क्म

Tue, 20 Sep 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl raped in the house
मासूम से रेप का आरोपी पकड़ा गया। - फोटो : ??? ?????
गुडंबा में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की मासूम को मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने घर में बुलाया और बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर बच्ची की पिटाई भी की।
विज्ञापन

साथ ही धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। दहशत में मासूम दो दिन तक चुप रही। सोमवार को अचानक रक्तस्राव होने लगा तो मां को जानकारी लगी।
परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए उसे भर्ती कर लिया। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीसीपी कासिम आब्दी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से सीतापुर के सदरपुर का विनोद पासी है। वह पेशे से राज मिस्त्री है।
बच्ची का पिता भी राजमिस्त्री है और दोनों आस-पास ही रहते हैं। विनोद का बच्ची के घर आना-जाना था। इसका फायदा उठाते हुए वह शनिवार रात मासूम को मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर पीटा और मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके कुछ देर बाद वह बच्ची को घर छोड़ आया।
दो दिन दर्द सहती रही मासूम
परिवारीजन के मुताबिक शनिवार रात से बच्ची डरी-सहमी घर में ही रही। इसका कारण पूछने पर कुछ बताया नहीं। रात में खाना भी नहीं खाया। वह दो दिन तक चुपचाप दर्द सहती रही। सोमवार को मां ने देखा कि बच्ची को रक्तस्त्राव हो रहा है। इस पर घरवाले उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म किया गया है तो परिवारीजन के होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा के मुताबिक बच्ची के घरवालों ने सोमवार दोपहर को तहरीर दी, जिस पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मासूम ने बताया कि पड़ोसी विनोद ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी की तलाश में टीम रवाना कर दी गई। देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed