{"_id":"6aaef86ba791ec4b350a1f0b","slug":"inmates-health-deteriorates-in-jail-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1927969-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
लखनऊ। जिला जेल में बंद हसनगंज के मुकारिम नगर निवासी ओमकार बाबा नागराज (56) की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह हत्या के प्रयास के मामले में अगस्त 2022 से जिला जेल में बंद था।
जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे ओमकार अपनी बैरक में अन्य बंदियों के साथ था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। जेलकर्मी उसे तत्काल जेल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जेलकर्मियों के साथ फार्मासिस्ट की निगरानी में बलरामपुर अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमकार को मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।