फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   injured man died

हादसे में घायल युवक की मौत, विरोध में प्रदर्शन

Mon, 28 Jun 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
injured man died
लखनऊ। सड़क हादसे में 24 जून को घायल बख्शी का तालाब के मवई कला निवासी मनीष की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी समझाकर मामला शांत कराया गया। सांसद ने एसपी ग्रामीण से हल्का इंचार्ज व संबंधित सिपाही की लापरवाही की शिकायत की। इस पर एसपी ग्रामीण ने दोनों को हटा दिया।
विज्ञापन

बीकेटी के मवई कला निवासी मनीष 24 जून को पिपरमिंट की पेराई के लिए जा रहा था। तभी अस्ती के पास पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार, तहसीलदार विवेकानंद मिश्र, बीकेटी व इटौंजा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सांसद कौशल किशोर व बीकेटी नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह उर्फ गप्पू मौके पर पहुंचे। सांसद ने एसपी ग्रामीण से हल्का इंचार्ज व संबंधित सिपाही की लापरवाही की शिकायत की। इस पर एसपी ग्रामीण ने दोनों को हटा दिया।
विज्ञापन

सांसद ने मृतक मनीष की मां को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपये व आवासीय पट्टा के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद ने बताया कि मृतक मनीष की सोलह वर्षीय बहन का श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। जब वह शादी योग्य होगी तो योजना के तहत 75 हजार रुपये की मदद दिलाई जाएगी। सांसद के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और वो शव लेकर अंतिम संस्कार करने चले गए। बीकेटी चेयरमैन अरुण सिंह उर्फ गप्पू ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही मृतक की मां को 20 हजार रुपये का चेक दिया। इसके अलावा भविष्य में भी हर संभव मदद करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed